फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Elderly man returning home for Raksha Bandhan dies in Gonda.

Hathras News: रक्षाबंधन पर घर लौट रहे बुजुर्ग की गोंडा में मौत

Mon, 31 Aug 2026 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 31 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Elderly man returning home for Raksha Bandhan dies in Gonda.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
रक्षाबंधन पर घर लौट रहे 61 वर्षीय बुजुर्ग की गोंडा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़े मिले। जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव भोपतपुर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी देवेंद्र सिंह (61) हरियाणा के पलवल में एक निजी एजेंसी के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। रक्षाबंधन पर वह परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोंडा क्षेत्र में सड़क पर वह गंभीर रूप से घायल हालत में मिले। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो जेब से आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर मृतक की पहचान हुई और हाथरस जंक्शन क्षेत्र की पुरा चौकी पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका
परिजन 29 अगस्त को गोंडा थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसा कैसे हुआ, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से देवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रक्षाबंधन पर घर पहुंचने से पहले पहुंचा शव
देवेंद्र के घर रक्षाबंधन पर उनके लौटने का इंतजार था, लेकिन त्योहार पर उनके पहुंचने के बजाय मौत की खबर पहुंची। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed