फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired teacher burned to death in house fire.

Agra News: घर में लगी आग में जिंदा जल गए सेवानिवृत्त शिक्षक

Mon, 31 Aug 2026 02:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher burned to death in house fire.
आवास विकास कॉलोनी स्थित इसी मकान में रविवार सुबह आग लगी थी।संवाद
आगरा। सिकंदरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से मकान के अंदर आग लग गई। हादसे में मकान में रहने वाले छत्तीसगढ़ निवासी रिटायर्ड शिक्षक विनय बोस जिंदा जल गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मकान सगे भाइयों ने किराए पर ले रखा था। रिटायर्ड शिक्षक लकवाग्रस्त थे।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के जगतपुर जिले में आदित्य बिजनेस पार्क के पास के निवासी विनय बोस केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत्त थे। विवाह नहीं किया था। छोटे भाई सुनील बोस एक मीडिया संस्थान में काम करते हैं। दोनों ने सात माह पूर्व इसी फरवरी में मकान किराए पर लिया था। विनय बोस लकवाग्रस्त हो गए थे। उन्होंने मकान में रहकर वहीं न्यू साईं एजुकेशन ट्यूशन एकेडमी नाम से कोचिंग खोल रखी थी। इंग्लिश स्पीकिंग समेत अन्य विषयों की ट्यूशन देते थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह 10 बजे के करीब पड़ोसियों ने मकान से धुआं उठते देखकर पुलिस को जानकारी दी। घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास भी किया मगर नहीं खोला गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो घर में धुआं भरा हुआ था। पुलिस ने धुएं के निकलने का इंतजार किया। इसके बाद अंदर पहुंचे तो विनय बोस का शव बेड पर पड़ा था। वह बिस्तर पर ही जिंदा जल चुके थे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पुलिस को अंदेशा है कि सुबह तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। गहरी नींद में होने के कारण विनय बोस को पता नहीं चला। बंद कमरे में धुआं भरने से उनका दम घुट गया। लकवाग्रस्त होने के कारण वह खुद को बचाने का प्रयास नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर घर गए हैं छोटे भाई
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों भाई मोहल्ले में किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। दिनभर कोचिंग में बच्चे पढ़ने आते थे। विनय के छोटे भाई सुनील ही घर के बाहरी काम करते थे। अक्सर वह बाहर भी जाते रहते थे। रक्षाबंधन पर वह छत्तीसगढ़ पैतृक निवास गए थे। पुलिस ने घटना के बाद उनसे संपर्क का प्रयास किया पर उनका मोबाइल बंद मिला है। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि दोनों के साथ उनकी बहन भी रहती थी। वह कुछ दिन पहले दिल्ली गई थी।


वर्जन....

प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। संभवत: आग लगने पर धुएं से दम घुटने और जलने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही वजह स्पष्ट होगी। परिजन से संपर्क किया जा रहा है। घटना की पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
अमीषा, एसीपी हरीपर्वत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed