फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman injured in road accident dies during treatment.

Moradabad News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident dies during treatment.
बिलारी। मोहल्ला अंसारियान में सड़क हादसे में घायल महिला की शनिवार देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

अंसारियान निवासी पेंटर सलीम अंसारी की पत्नी यासमीन (50) शनिवार शाम अपने घर से दुकान पर दूध लेने के लिए पैदल जा रही थीं। इसी दौरान अचानक पीछे से आए निजी यात्री मैजिक वाहन ने यास्मीन को टक्कर मार दी। मैजिक की टक्कर से यास्मीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें पहले उपचार के लिए सीएचसी बिलारी ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार शनिवार देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस से कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। रविवार सुबह नगर के कब्रिस्तान में यास्मीन का दफीना कर दिया गया। यास्मीन के परिवार में पति सलीम के अलावा दो बेटे अदीब और समीर तथा एक बेटी आलिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed