फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   He had teamed up with a friend to commit a robbery in order to buy a gift for his wife.

Kushinagar News: पत्नी को उपहार देने के लिए दोस्त के साथ मिलकर की थी लूट

Mon, 31 Aug 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
He had teamed up with a friend to commit a robbery in order to buy a gift for his wife.
कुशीनगर। शादी के बाद घर आई पत्नी को उपहार में महंगा मोबाइल फोन देने के फितूर में सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी टोला रामसगरा निवासी नजरे आलम पुत्र हैदर अली ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। पेशेवर अपराधियों की तरह वारदात को अंजाम देने के बाद 15 दिनों तक सेवरही पुलिस को चकमा देता रहा। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान नजरे आलम के कबूलनामा से पुलिस का माथा चकरा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नजरे आलम दो भाइयों में छोटा है। मई में उसकी शादी हुई। नजरे आलम ने पत्नी को उपहार में महंगा मोबाइल फोन देने का वादा किया था। पत्नी को उपहार में महंगा मोबाइल फोन देने की सनक ने उसे अपराध के दलदल में धकेल दिया और 15 अगस्त की देर रात दोस्त के साथ मिलकर उसने लूट को अंजाम दे दिया। लूट की घटना का मास्टरमाइंड नजरे आलम रहा। पेशेवर अपराधियों की तरह नजरे आलम ने दोस्त के साथ घटना को अंजाम दिया और करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बने बनरहां चेकपोस्ट पर मौजूद पुलिसकर्मियों को चकमा दे मौके से भाग निकला। इसके बाद लूट में मिले सैमसंग मोबाइल फोन को पश्चिम बंगाल निवासी व अस्थाई तौर तमकुहीराज कस्बे के भटवलिया में रह रहे आसिर अली को बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed