फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus update news: People are not taking Lockdown seriously in WesternUP

कोरोना के खतरे को चुनौती देना कितना सही, पश्चिमी यूपी में लाॅकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे लोग

Sat, 30 May 2020 04:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 May 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update news: People are not taking Lockdown seriously in WesternUP
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

देश में लॉकडाउन 4.0 खत्म होने में अब सिर्फ एक दिन शेष बचा है। लेकिन पश्चिमी यूपी में कोरोना के खतरे से निजात मिलती नहीं दिख रही है। लिहाजा अभी लाॅकडाउन में भी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। लाॅकडाउन 4.0 के आखिरी दिन से पहले कैसा रहा दिन भर पश्चिमी यूपी का माहौल आगे जानें :-

विज्ञापन


मेरठ में आज 400 से ज्यादा सैंपलों की आएगी जांच रिपोर्ट एक चेन टूट रही है, तो दूसरी तैयार हो जाती है। कोरोना को कंट्रोल करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि मरीजों के स्वस्थ होने से उम्मीद जाग रही है। अब मेरठ में केवल 79 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन


मेरठ में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 400 पहुंच गई है, इनमें 296 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा जनपद में 25 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब 79 केस सक्रिय है। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर शहर के लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। राहत अवधि के दौरान कोटला बाजार व देहात क्षेत्रों में काफी भीड़ उमड़ पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई सप्ताह से बिहार सहित कई राज्यों के लिए बसों और ट्रेनों से श्रमिकों को भेजा जा रहा है। अभी तक बंगाल जाने वाले श्रमिकों के लिए ट्रेन की व्यवस्था नहीं हो सकी है। दो हजार से ज्यादा बंगाल के प्रवासी श्रमिक शहर में मौजूद हैं। उधर, भैंसाली बस स्टैंड पर छत्तीसगढ़ जाने के लिए तीन दिन से प्रवासी श्रमिक रोडवेज बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे हैं।

सहारनपुर: लॉकडाउन का चौथा चरण अब खत्म होने वाला है। इसके साथ ही रेलवे ने नई ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। सहारनपुर में कोलकाता से अमृतसर, अमृतसर से हरिद्वार, अमृससर-मुंबई रूट के लिए छह गाड़ियों के संचालन  किया जाएगा। रेलवे अफसरों और कर्मचारियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं

मुज़फ्फरनगर में बाजार में अधिकांश दुकानें खोले जाने से लगातार भीड़ बढ़ रही है। बाजार में भीड़ और चहल-पहल से नहीं लगता कि लॉकडाउन चल रहा है। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा। हाईवे के रेस्टोरेंट खोलने की भी प्रशासन इजाजत दी। 

बागपत के खेकड़ा में सब्जी आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गली को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे में जुटी है। पुलिस ने गली के बाहर बल्लियां लगा दी है। बागपत नगर में कैंसर पीडि़त के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद परिवार के दस लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की गश्त
शामली में हॉटस्पॉट क्षेत्र मोहल्ला बड़ी आल व सलेक विहार में शनिवार सुबह पुलिस व पीएसी ने गश्त किया। लोगों को घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। बाजार में दुकानें खुलने पर सामान खरीदने पहुंचे लोगो को सोशल डिस्टेंस का पालन करने को अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed