Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: 'मेरी पत्नी और दो बेटियां जल रही हैं...पानी लाओ, उन्हें बचा लो'; मदद के लिए गली-गली भागता रहा बेबस साजिद

Fri, 20 Nov 2026 10:40 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 20 Nov 2026 10:40 AM IST
सार

शामली जिले के कैड़ी गांव में एक मकान में हुए हादसे की जांच में बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट और गैस सिलिंडर के रेगुलेटर व पाइप में लीकेज की बात सामने आई है। पत्नी और बेटियों को आग से घिरा देख मदद के लिए साजिद गली-गली भागा और हर दरवाजे पर दस्तक दी।
 

विज्ञापन
UP Shamli Fire Tragedy: Mother and Two Daughters Burnt Alive After Short Circuit, LPG Cylinder Blast
Shamli Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के शामली जिले के बाबरी थाना इलाके के कैड़ी गांव के ईदगाह मोहल्ले में बुधवार की रात करीब 12 बजे मकान में आग लगने से मां और दो बेटियां जिंदा जल गईं। जबकि मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे मकान मालिक और उसके दो बच्चों की जान बच गई। ग्रामीणों और दमकल की टीम ने मिलकर आग को बुझा दिया।


पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि कमरे में लगे बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। पास में ही गैस के दो सिलिंडर रखे थे। रेगुलेटर से गैस लीक कर रही थी इस वजह से जब शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली तो सिलिंडरों में विस्फोट हो गया। इससे आग ने भयंकर रूप ले लिया।
 
Trending Videos
UP Shamli Fire Tragedy: Mother and Two Daughters Burnt Alive After Short Circuit, LPG Cylinder Blast
अग्निकांड के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिलिंडरों में धमाके की वजह से कमरे की छत भी गिर गई। इस वजह से मां और बेटियों को भागने का मौका नहीं मिला। इसी कमरे में परिवार खाना भी बनाता था। आग में गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया।
UP Shamli Fire Tragedy: Mother and Two Daughters Burnt Alive After Short Circuit, LPG Cylinder Blast
कैडी गांव में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात में कैड़ी निवासी साजिद अपने दोनों बेटों रेहान (9) और अशरफ (4) के साथ मकान के पिछले हिस्से में बने कमरे में सो रहे थे। साजिद की पत्नी शाहिदा शाहिदा (36) और दो बेटियां अदन (13) व माहिरा (11) आगे के कमरे में सो रही थीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Shamli Fire Tragedy: Mother and Two Daughters Burnt Alive After Short Circuit, LPG Cylinder Blast
अग्निकांड के बाद गनगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों कमरों के बीच में आंगन है। रात करीब 12 बजे अचानक शाहिदा वाले कमरे आग लग गई। पत्नी और बच्चों की चीख सुनकर साजिद की आंख खुली। उस समय शाहिदा के कमरे से आग की भयंकर लपटें उठ रही थीं। वह तुरंत दोनों बेटों को लेकर घर से बाहर भागा और शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
 
विज्ञापन
UP Shamli Fire Tragedy: Mother and Two Daughters Burnt Alive After Short Circuit, LPG Cylinder Blast
अग्निकांड के बाद गनगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गैस के दो सिलिंडरों में विस्फोट होने से आग ने विकराल रूप ले लिया था। इस वजह से किसी की हिम्मत कमरे तक जाने की नहीं हुई। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। आग बुझने के बाद मलबे से पहले माहिरा, फिर अदन और अंत में शाहिदा का शव निकाला गया। डीएम प्रवीण कुमार ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed