फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update: 14 people corona positive have found in Meerut

यूपी : मेरठ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, एक दिन में मिले 14 नए मरीज, शहर में मचा हड़कंप

Tue, 03 May 2022 01:02 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 May 2022 01:02 AM IST
सार

मेरठ में फिर से कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। एक दिन में 14 नए मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना के मरीज बढ़ने से लोगों में दहशत बढ़ रही है।

विज्ञापन
Corona Update: 14 people corona positive have found in Meerut
कोरोना अपडेट - फोटो : Social Media

विस्तार

मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को 14 नए मरीज मिले, जिनमें साकेत के एक ही परिवार के 10 लोग संक्रमित निकले हैं। यह सभी पिछले शुक्रवार को पॉजिटिव आई शहर के एक नामचीन गर्ल्स स्कूल की एलकेजी की छात्रा के संपर्क वाले हैं। इनमें उसके माता-पिता और परिवार के अन्य लोग हैं।

विज्ञापन


जिले में सक्रिय केसों की संख्या 35 हो गई है। ढाई माह बाद एक दिन में कोरोना मरीजों की संख्या दहाई के पार पहुंची है। यह मरीज नंगला बट्टू, दौराला, कसेरू बक्सर, लल्लापुरा और सरूरपुर क्षेत्र के हैं। संख्या बढ़ने से कोरोना की चौथी लहर को बल मिल रहा है। हालांकि जिले में कोरोना के मरीजों के मिलने की रफ्तार अभी बहुत ज्यादा नहीं है। यहां के मुकाबले दिल्ली-एनसीआर में काफी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमितों में नौ महिलाएं
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि 2893 लोगों की जांच की गई। जो 14 मरीज मिले हैं, इनमें 14 साल की लड़की भी है। नौ महिला वर्ग से हैं और पांच पुरुष वर्ग से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराएं नहीं, एहतियात बरतें 
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि कोरोना से घबराएं नहीं, लेकिन एहतियात जरूर बरतें। जो मरीज मिल रहे हैं, उनमें ज्यादा लक्षण नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी के बड़े खनन माफिया की शामत: कुर्क हुई 21 करोड़ की संपत्ति, अफसरों ने लगाए बोर्ड, बढ़ेंगी इकबाल की मुश्किलें 

232 लोगों को लगा टीका
सीएचसी दौराला में सोमवार को टीकाकरण शिविर में सैकड़ों लोगों ने टीका लगवाया। कैंप में लोगों ने कोरोना की जांच भी कराई।

यह भी पढ़ें: मर्डर: लाश के पास 30 मिनट तक बैठा रहा कातिल, तोड़नी पड़ी कमरे की दीवार, मंजर देख खौल उठा लोगों का खून, तस्वीरें

सीएचसी प्रभारी डॉ. विपुल वर्मा ने बताया कि टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजवीर सिंह के नेतृत्व में डॉ. बीपी सिंह, राहुल जोशी, विजेंद्र सिंह, उस्मान आदि के सहयोग से 232 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिसमें, 12 से 14 वर्ष के 118 बच्चे व 14 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। कैंप में 105 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। डॉ. विपुल वर्मा ने लोगों से मॉस्क लगाकर रखने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed