मेरठ जनपद के बातनौर गांव में आठवीं की छात्रा रजनी की हत्या के बाद आरोपी रोहित करीब आधे घंटे तक अंदर कमरे में शव के पास ही रहा। हत्या के बाद वह भागा नहीं और न ही ग्रामीणों के शोर मचाने पर कमरे का दरवाजा खोला। लोग दीवार तोड़कर अंदर घुसे तो रजनी का शव देख चीख पड़े। ग्रामीणों ने पास ही खड़े रोहित को पकड़कर पीटा जिससे वह लहूलुहान हो गया।
पुलिस के अनुसार रोहित छात्रा के पड़ोसी सुभाष का भांजा है। वह काफी दिन से बातनौर में ही रहता था। रजनी के पिता ओमवीर की तहरीर के अनुसार रविवार को जब वह काम पर चले गए तो रोहित उनके घर में घुस गया और रजनी को बदनीयती से अंदर खींच कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। रजनी विरोध कर खुद को छुड़ाने की कोशिश करती रही। बाहर रजनी का आठ साल का भाई यह देख शोर मचाता रहा और अंदर रोहित ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
2 of 6
छात्रा की हत्या
- फोटो : amar ujala
लोगों ने जब बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनी तो कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन हत्यारोपी रोहित ने कुंडी नहीं खोली। ग्रामीणों ने हथौड़े से दीवार तोड़ी तो अंदर का मंजर देख खून खौल उठा। रोहित को भीड़ ने बेहोश होने तक पीटा। पुलिस ने उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर सीएचसी में भर्ती कराया।
3 of 6
छात्रा की हत्या
- फोटो : amar ujala
छेड़छाड़ के मामले में हुई थी पंचायत
परिजनों ने बताया कि पंद्रह दिन पहले भी आरोपी रोहित ने छेड़छाड़ की थी। उस समय आसपास के लोगों ने समझौता करा दिया था। यह अंदेशा नहीं था कि आरोपी इस हद तक गिर सकता है।
4 of 6
मेरठ पुलिस
- फोटो : amar ujala
वहीं फलावदा पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ की शिकायत हमारे पास नहीं की गई, अन्यथा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाती।
5 of 6
छात्रा की हत्या
- फोटो : amar ujala
हत्यारोपी ने बुनी प्रेम-प्रसंग की कहानी
हत्यारोपी के हवाले से पुलिस ने वारदात की जो वजह बताई है उसमें कई झोल हैं। पुलिस का दावा है कि हत्यारोपी रोहित ने बताया है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था और रजनी ने ही उसे बुलाकर कहा था कि वह साथ ले चले नहीं तो मार दे। रोहित ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि इसके बाद उसने गला दबाकर रजनी की हत्या कर दी।