Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Asaduddin Owaisi Arrives in Saharanpur with MP Chandrashekhar Azad, Supporters Raise Slogans

सहारनपुर: चंद्रशेखर के घर पहुंचे ओवैसी, गली में उतरकर पैदल गए अंदर; बाहर गूंजे- देखो कौन आया, शेर आया

Sat, 21 Nov 2026 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Nov 2026 11:40 AM IST
सार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शनिवार दोपहर सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ छुटमलपुर स्थित उनके आवास पहुंचे। गली में कार नहीं जा सकी तो ओवैसी पैदल घर के अंदर गए। बाहर सैकड़ों समर्थक जुटे रहे और नारे लगाए।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi Arrives in Saharanpur with MP Chandrashekhar Azad, Supporters Raise Slogans
सांसद चंद्रशेखर आजाद व असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआईएमआईएम प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ सहारनपुर पहुंचे। छुटमलपुर में शनिवार दोपहर राजनीतिक हलचल उस समय बढ़ गई, जब एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी आजाद समाज पार्टी के मुखिया एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ उनके आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे दोनों सांसद हरिजन कॉलोनी की गली नंबर दो स्थित चंद्रशेखर के घर पहुंचे। गली संकरी होने के कारण कार गेट के अंदर नहीं जा सकी। ऐसे में ओवैसी कार से बाहर उतरे और पैदल ही घर के अंदर पहुंचे। इस दौरान बाहर मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारे लगाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर पहुंचे ओवैसी: सांसद चंद्रशेखर आजाद भी रहे साथ; डीएम से मुलाकात के बाद छुटमलपुर जाएंगे दोनों नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

गली में उतरकर पैदल घर पहुंचे ओवैसी
शनिवार दोपहर करीब एक बजे ओवैसी चंद्रशेखर आजाद के साथ उनके छुटमलपुर स्थित आवास पहुंचे। कार घर के गेट के अंदर नहीं जा सकी तो ओवैसी बाहर गली में ही उतर गए। इसके बाद वह चंद्रशेखर के साथ पैदल घर के अंदर चले गए। दोनों सांसदों के पहुंचने की जानकारी मिलते ही समर्थकों की भीड़ जुट गई।

समर्थकों ने लगाए 'शेर आया' के नारे
ओवैसी के कार से उतरते ही समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान 'देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया' के नारे गूंजते रहे। आवास के बाहर सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे। हालांकि, दोनों सांसदों के घर के अंदर जाने के बाद समर्थकों को बाहर ही रोक दिया गया। किसी अन्य व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

चंद्रशेखर के साथ करेंगे लंच
ओवैसी यहां चंद्रशेखर आजाद के साथ लंच करेंगे। दोनों सांसदों की मुलाकात को गठबंधन के ऐलान के बाद उनकी पहली सहारनपुर यात्रा के क्रम में अहम माना जा रहा है। इससे पहले दोनों ने सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के मुद्दे पर प्रशासन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।

इस दौरान विनय रतन, अहसान कुरैशी, राव कैसर सलीम सहित अन्य समर्थक और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed