फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children born from surrogacy or test tube are wrong : Deobandi ulema

सरोगेसी या टेस्ट ट्यूब से पैदा संतान नाजायज : देवबंदी उलमा

Tue, 27 Feb 2018 11:26 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 27 Feb 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
Children born from surrogacy or test tube are wrong : Deobandi ulema
देवबंद

बच्चों की पैदाइश को लेकर मेडिकल साइंस ने बहुत तरक्की की है। टेस्ट ट्यूब बेबी समेत बहुत से ऐसे इलाज हैं जिनके जरिये नि:संतान दंपति औलाद का सुख प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन जमीयत उलमा-ए-हिंद की गुजरात में हुई बैठक में लंबी चर्चा के बाद इस तरीके से पैदा हुई संतान को नाजायज करार दिया गया है। इस संबंध में बाकायदा छह प्रस्ताव पारित किए गए हैं। 

विज्ञापन


बैठक में शामिल हुए देश के प्रमुख उलमा ने साफ शब्दों में कहा कि इस्लाम सिद्धातों के हिसाब से इसको प्रोत्साहित नहीं करता है। बैठक में छह प्रस्ताव पारित कर सरोगेसी और टेस्ट ट्यूब बेबी की विस्तार से व्याख्या करते हुए इस प्रक्रिया को शरीयत के नजरिये से नाजायज कहा गया है। 
विज्ञापन


पारित प्रस्तावों में कहा गया कि अगर पति किसी अजनबी पुरुष और दूसरी महिला के शुक्राणु व अंडाणु को पत्नी के गर्भ में स्थानांतरित कराए और उसी से शिशु का जन्म हो तो ऐसा करना हराम है। बच्चे का वंश उन्हीं मियां बीवी से साबित होगा जिनके शुक्राणु व अंडाणु इस्तेमाल किए गए हैं। बच्चे का वंश तो पिता से साबित होगा, लेकिन असली मां वही कहलाएगी जिसके गर्भ से उसने जन्म लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट पर देवबंदी उलमा नाराज

Children born from surrogacy or test tube are wrong : Deobandi ulema
देवबंद

मदरसा जामिया उलूमुल कुरान  जंबोसर, गुजरात में हुई जमीयत उलमा-ए-हिंद की इस बैठक में दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी, जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना कारी उस्मान मंसूरपुरी, महासचिव मौलाना महमूद मदनी, दारुल उलूम के मुफ्ती-ए-आजम मुफ्ती हबीबुरर्हमान खैराबादी, मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना रहमतुल्ला कश्मीरी, मुफ्ती अहमद खानपुरी समेत देश के प्रमुख उलमा ने हिस्सा लेते हुए इन प्रस्तावों पर मुहर लगाई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed