फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi Ulema is angry with Virender Sehwag tweet

वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट पर देवबंदी उलमा नाराज

Mon, 26 Feb 2018 01:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 26 Feb 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
Deobandi Ulema is angry with Virender Sehwag tweet
देवबंद

अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपने एक ट्वीट की वजह से विवादों में घिर गए हैं। जिस पर देवबंदी उलमा ने भी कड़ा ऐतराज जताया है। उलमा का कहना है कि वीरेंद्र सहवाग जैसी हस्ती से इस तरह की गलत बयानबाजी की उम्मीद नहीं थी। साथ ही कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा अपना नजरिये साफ सुथरा रखना चाहिए। 

विज्ञापन


पढ़ें : अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी और मस्जिद ही रहेगी : देवबंदी उलमा
विज्ञापन


केरल में हुई घटना को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्वीट में तीन मुस्लिमों का नाम लेते हुए मामले को मजहबी रंग देने की कोशिश की थी। जिस पर मदरसा अदीबुल उलूम के मोहतमिम मौलाना कारी रिहान का कहना है कि केरल में जिस व्यक्ति की हत्या हुई उसमें हिंदू, मुस्लिम और ईसाई समुदाय के करीब सात लोगों को नामजद किया गया है। लेकिन वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्वीट में केवल तीन मुस्लिमों का नाम लिखकर मामले को मजहबी रंग देने की कोशिश की है। जो सरासर गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को सोशल मीडिया पर कड़ी नकेल कसनी चाहिए और देश का माहौल खराब करने वाले संदेश डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed