फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bulldozer of MDA roared at 16 places in Meerut, landed illegally constructed

कार्रवाई: मेरठ में 16 स्थानों पर गरजा एमडीए का बुलडोजर, अवैध निर्माण कराए जमींदोज

Mon, 09 May 2022 12:17 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 May 2022 12:17 PM IST
सार

सीएम योगी के आदेश पर सभी शहरों में अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। वहीं मेरठ में लगातार एमडीए और प्रशासनिक आधिकारियों की कार्रवाई जारी है। सोमवार को 16 स्थानों पर एमडीए ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया।

विज्ञापन
Bulldozer of MDA roared at 16 places in Meerut, landed illegally constructed
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में एमडीए ने नौ दिनों के अंदर ही एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एमडीएम ने 16 स्थानों पर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। एमडीएम द्वारा शहर की अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा। बताया गया है कि इसमें गौ तस्कर अकबर की लिसाड़ी में 500 वर्ग मीटर में स्थित व्यावसायिक मार्केट पर भी बुलडोजर चलाया गया है। इससे पहले 30 अप्रैल को भी अकबर बंजारा की 13 दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी कल आएंगे मेरठ: ये रहेगा पूरा कार्यक्रम, युद्धस्तर पर तैयारी में जुटा प्रशासन, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन


सीएम योगी के आदेश पर सभी शहरों में अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। वहीं मेरठ में लगातार एमडीए और प्रशासनिक आधिकारियों की कार्रवाई जारी है। बता दें कि पिछले 15 दिनों में जिले में लगभग 50 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीए की टीम ने सोमवार सुबह से ही शहर के 16 स्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी। सभी स्थानों पर बुलडोजर द्वारा अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसके अलावा जिन स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए मकान बनाए जा रहे हैं, उन पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed