{"_id":"6278b91ab394eb35f971d8e6","slug":"bulldozer-of-mda-roared-at-16-places-in-meerut-landed-illegally-constructed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: मेरठ में 16 स्थानों पर गरजा एमडीए का बुलडोजर, अवैध निर्माण कराए जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: मेरठ में 16 स्थानों पर गरजा एमडीए का बुलडोजर, अवैध निर्माण कराए जमींदोज
Mon, 09 May 2022 12:17 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 09 May 2022 12:17 PM IST
सार
सीएम योगी के आदेश पर सभी शहरों में अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। वहीं मेरठ में लगातार एमडीए और प्रशासनिक आधिकारियों की कार्रवाई जारी है। सोमवार को 16 स्थानों पर एमडीए ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया।
विज्ञापन
मेरठ में चला बुलडोजर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में एमडीए ने नौ दिनों के अंदर ही एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एमडीएम ने 16 स्थानों पर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। एमडीएम द्वारा शहर की अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा। बताया गया है कि इसमें गौ तस्कर अकबर की लिसाड़ी में 500 वर्ग मीटर में स्थित व्यावसायिक मार्केट पर भी बुलडोजर चलाया गया है। इससे पहले 30 अप्रैल को भी अकबर बंजारा की 13 दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीएम योगी कल आएंगे मेरठ: ये रहेगा पूरा कार्यक्रम, युद्धस्तर पर तैयारी में जुटा प्रशासन, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
सीएम योगी के आदेश पर सभी शहरों में अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। वहीं मेरठ में लगातार एमडीए और प्रशासनिक आधिकारियों की कार्रवाई जारी है। बता दें कि पिछले 15 दिनों में जिले में लगभग 50 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है।
विज्ञापन
एमडीए की टीम ने सोमवार सुबह से ही शहर के 16 स्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी। सभी स्थानों पर बुलडोजर द्वारा अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसके अलावा जिन स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए मकान बनाए जा रहे हैं, उन पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है।