फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MLA told DCO Samajwaadi party agent, mobile chhina

भाजपा विधायक ने डीसीओ को बताया सपा का एजेंट, दी धमकी

Wed, 25 Oct 2017 11:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 25 Oct 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA told DCO Samajwaadi party agent, mobile chhina
डीसीओ सुशील कुमार से फोन छीनते विधायक योगेश धामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गन्ना समिति बागपत के 15 तौल केंद्रों के परिवर्तन को लेकर किसानों ने हंगामा किया। समिति परिसर में नाराज किसानों ने डीसीओ को जबरन अपने बीच बैठा लिया। भाजपा विधायक योगेश धामा ने डीसीओ को सपा का एजेंट बताते हुए मोबाइल भी छीन लिया। चेतावनी दी यदि किसानों की समस्या नहीं सुलझी तो बागपत में नहीं रहने दिया जाएगा, चाहे कोई मंत्री  ही क्यों न आ जाएं। बागपत में सिर्फ उनकी चलती है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने गन्ना तौल केंद्र आवंटन में डीसीओ की भूमिका की जांच कराने और गन्ना आयुक्त को किसानों की समस्या भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान नरम पड़े। 

विज्ञापन


बागपत गन्ना समिति के 15 तौल केंद्रों की चीनी मिलों में फेरबदल किया गया है। इससे करीब 22 गांव के किसान प्रभावित हैं। इससे नाराज किसान सोमवार को मेरठ रोड पर स्थित बागपत गन्ना समिति और डीसीओ दफ्तर में पहुंचे। किसानों के बीच पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार को जबरन अपने बीच बैठा लिया। सूचना पर भाजपा विधायक योगेश धामा और गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्णपाल भी किसानों के बीच पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। समिति ने कहा उनकी ओर से कोई प्रस्ताव परिवर्तन का नहीं किया गया, डीसीओ ने चीनी मिलों से साठगांठ की है। डीसीओ पर आरोप लगाए । विधायक ने डीसीओ का मोबाइल छीनकर अपने प्रतिनिधि को दे दिया। सपा का एजेंट बताते हुए यहां तक कह दिया यदि बागपत में रहना है तो तौल केंद्रों की यथा स्थिति करनी होगी। नहीं तो चाहे मंत्री ही क्यों न आए जाएं, बागपत में नहीं रहने दिया जाएगा। बागपत में सिर्फ उनकी चलती है। इस दौरान गन्ना समिति के चेयरमैन ने भी डीसीओ को जमकर खरी-खोटी सुनाई। करीब डेढ़ घंटे हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन


सूचना पर डीएम भवानी सिंह खंगारौत भी किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा डीसीओ पर जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच होगी। यही नहीं तीन दिन में चीनी मिल और किसान प्रतिनिधियों की तौल केंद्रों को लेकर मीटिंग होगी। इसका प्रस्ताव गन्ना आयुक्त को भेजा जाएगा। किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस पर किसान मान गए। सहमति के बाद डीसीओ का मोबाइल वापस कर दिया गया। इसमें वीरेंद्र राणा, राकेश कुमार, सौदान सिंह, ओमप्रकाश, जय प्रकाश, मनोज कुमार, पवन कुमार, रामबीर, वेदराम, रविंद्र बली, राजेंद्र प्रधान, लीलू प्रमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : एनकाउंटर में मारे गए सुमित गुर्जर की तेरहवीं पर सांसद ने किया ऐलान

समिति को ...समझा है क्या?

BJP MLA told DCO Samajwaadi party agent, mobile chhina
गन्ना समिति कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

किसानों के बीच पहुंचे भाजपा विधायक योगेश धामा का गुस्सा डीसीओ सुशील कुमार को देखते ही सातवें आसमान पर पहुंच गया। अपनी ही सरकार में अपने प्रस्ताव नहीं माने जाने से खफा विधायक ने  गन्ना तौल केंद्र के प्रस्ताव पर यहां तक कह दिया कि समिति कांहे के लिए है, ये...है क्या। पागल है क्या ये लोग। तुम प्रस्ताव बनाओगे क्या। इस पर डीसीओ ने कहा कि ऐसा नहीं है। इस पर समिति चेयरमैन भी डीसीओ पर भड़क गए।  

गन्ना मूल्य भुगतान न होने से किसान परेशान
बड़ौत। गन्ना विकास समिति मलकपुर के पूर्व चेयरमैन चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का 2015-16 का 33 करोड़ रुपये का ब्याज बकाया है और इस संबंध में मिल मालिकों की आरसी भी जारी हो चुकी है, लेकिन कुछ नहीं किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि 2016-17 का भी 263 करोड़  और 13 करोड़ रुपये ब्याज मिल पर बकाया है। ऐसे में  गन्ना मंत्री ने  अन्य मिल क्षेत्रों के 15 क्रय केंद्र मलकपुर समिति को आवंटित कर दिए हैं। इस बात का भी जवाब मलकपुर गन्ना समिति को देना चाहिए कि क्या वजह रही । उन्होंने कहा सरकार से फैसले से किसानों में सरकार के प्रति गुस्सा है।

पढ़ें : एनकाउंटर: CBI जांच पर अड़े ग्रामीण, पंचायत में ऐलान, नहीं करेंगे अंतिम संस्कार

प्रत्येक 14 दिन बाद दिलाएं भुगतान : धूम सिंह
बागपत। सहकारी गन्ना विकास समिति, मलकपुर के चेयरमैन चौधरी धूम सिंह ने कहा कि किसानों को पेराई सत्र के प्रत्येक 14 दिन बाद भुगतान दिलाया जाना चाहिए। सोमवार को किसानों के साथ डीएम भवानी सिंह खंगारौत से मिलकर पत्र सौंपा। अवगत कराया कि नये सीजन की चीनी बिक्री से नये सीजन का गन्ना भुगतान कराया जाए। उसने हाईकोर्ट में रिट दायर की , इसके बाद मिल मालिक ने पिछले सीजन का भुगतान अन्य संसाधनों से मार्च 2018 तक करने का शपथ पत्र दिया है। आयुक्त ने मांग पर आदेश पारित कर दिया है। उन्होंने डीएम से इस वर्ष के टेंगिग आदेश में नये पेराई सत्र की चीनी बिक्री से प्राप्त धन से गन्ने का भुगतान देने का आदेश पारित करें। इसके अलावा खोई, सीरा, मेली, बिजली से प्राप्त होने वाले धन को भी गन्ने के भुगतान में दिलाया जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed