फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hukum Singh made the announcement on the thirteenth of Sumit Gurjar, killed in the encounter

एनकाउंटर में मारे गए सुमित गुर्जर की तेरहवीं पर सांसद ने किया ऐलान

Tue, 17 Oct 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Tue, 17 Oct 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
Hukum Singh made the announcement on the thirteenth of Sumit Gurjar, killed in the encounter
सुमित गुर्जर की तेरहवीं पर महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए सुमित गुर्जर की तेरहवीं पर सोमवार को बागपत के चिरचिटा में महापंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में भाजपा सांसद हुकुम सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव जयंत चौधरी, मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना, सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह गुर्जर, सपा नेता अतुल प्रधान, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर आदि नेता शामिल रहे। इस दौरान हुकुम सिंह ने ऐलान किया कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलेंगे और सीबीआई जांच की मांग करेंगे। साथ उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपए की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को 10 दिन का समय दिया है। इस दौरान हर किसी ने सुमित गुर्जर को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने बीते बुधवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा था कि 16 अक्तूबर को सुमित की तेरहवीं में पश्चिम यूपी के सभी गुर्जर जमा होंगे। कहा था उसी दिन अगली रणनीति का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


सपा एमएलसी ने सुमित गुर्जर को निर्दोष बताया था। उन्होंने कहा था कि मामले की सीबीआई जांच हो। सुमित को निर्दोष पाए जाने पर दिया जाए शहीद का दर्जा। उन्होंने सुमित के परिजनों का जिक्र करते कहा कि उनकी आर्थिक मदद की जाए। आखिर में उन्होंने कहा कि पुलिस अपने नंबर बढ़ाने के लिए फर्जी एनकाउंटर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed