Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Election 2027 SP reposes faith in Nahid Hasan once again from Kairana

यूपी चुनाव 2027: कैराना से फिर नाहिद हसन पर सपा ने जताया भरोसा, 2027 के लिए प्रत्याशी घोषित

Wed, 25 Nov 2026 12:01 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 25 Nov 2026 12:01 AM IST
सार

नाहिद सांसद इकरा हसन के भाई हैं। मां तबस्सुम हसन भी कैराना से सांसद रह चुकी हैं। पिता और दादा भी रहे राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

विज्ञापन
UP Election 2027 SP reposes faith in Nahid Hasan once again from Kairana
नाहिद हसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने कैराना विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक नाहिद हसन को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी की ओर से 24 नवंबर को जारी सूची में विधानसभा क्षेत्र संख्या आठ कैराना से नाहिद हसन का नाम शामिल किया गया है। नाहिद हसन कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के भाई हैं। उनके परिवार की कैराना की राजनीति में लंबे समय से सक्रियता रही है। उनकी मां बेगम तबस्सुम हसन कैराना से सांसद रह चुकी हैं, जबकि पिता चौधरी मुनव्वर हसन भी लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे थे। उनके दादा चौधरी अख्तर हसन भी कैराना से सांसद रह चुके हैं।

विज्ञापन


सपा जिला महासचिव कलीम अहमद ने बताया कि पार्टी ने कैराना विधानसभा से नाहिद हसन को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी कार्यकर्ता आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे। नाहिद हसन वर्ष 2014 के उपचुनाव, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में कैराना से जीत दर्ज कर चुके हैं। वर्ष 2022 के चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को 25,887 वोटों से हराया था। नाहिद हसन को 1,31,035 और मृगांका सिंह को 1,05,148 वोट मिले थे। इससे पहले 2017 में भी उन्होंने मृगांका सिंह को 21,162 वोटों से हराया था। 
विज्ञापन


चार पीढ़ियों से राजनीति में सक्रिय रहा है परिवार
नाहिद हसन के पिता चौधरी मुनव्वर हसन कैराना और मुजफ्फरनगर से लोकसभा सदस्य रहे। वह राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे। वर्ष 2008 में सड़क हादसे में उनका निधन हो गया था। इसके बाद उनकी पत्नी बेगम तबस्सुम हसन ने राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया। वह वर्ष 2009 में कैराना से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनीं। वर्ष 2018 में भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के प्रदीप चौधरी से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन इकरा हसन वर्तमान में हैं सांसद
नाहिद हसन की बहन इकरा हसन वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर कैराना से सांसद निर्वाचित हुईं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को हराया था। इस तरह परिवार में मां तबस्सुम हसन और अब बेटी इकरा हसन भी कैराना का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। नाहिद हसन विधानसभा में कैराना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। नाहिद के दादा चौधरी अख्तर हसन वर्ष 1984 में कांग्रेस के टिकट पर कैराना से सांसद चुने गए थे। इस तरह परिवार की तीन पीढ़ियां लोकसभा पहुंच चुकी हैं और अब चौथी पीढ़ी की राजनीतिक सक्रियता भी क्षेत्र में चर्चा का विषय है।


चुनावी रिकॉर्ड
2014 उपचुनाव: भाजपा के अनिल कुमार को 1,099 वोटों से हराया।
2017: भाजपा की मृगांका सिंह को 21,162 वोटों से हराया।
2022: मृगांका सिंह को 25,887 वोटों से हराया।

जेल में रहते हुए नाहिद हसन ने 2022 में लगाई थी जीत की हैट्रिक
नाहिद हसन वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जेल में रहते हुए कैराना सीट से चुनाव लड़े थे। वह 15 जनवरी 2022 से गैंगस्टर एक्ट के मामले में जेल में बंद थे। इसके बावजूद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को 25,887 वोटों से हराया था। नाहिद हसन को 1,31,035 वोट मिले थे, जबकि मृगांका सिंह को 1,05,148 वोट मिले थे। दिसंबर 2022 में जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed