एनकाउंटर: CBI जांच पर अड़े ग्रामीण, पंचायत में ऐलान, नहीं करेंगे अंतिम संस्कार
बागपत जिले के चिरचिटा में बृहस्पतिवार को भी सुमित गुर्जर का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। उसके परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि मामले की सीबीआई जांच हो। पुलिस के काफी समझाने के बावजूद भी वो जिद पर अड़े रहे और सीबीआई जांच की मांग करते रहे। इस दौरान उन्होंने पंचायत में ऐलान किया कि पहले सीबीआई जांच का आदेश किया जाए, उसके बाद ही सुमित का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर में मारे गए सुमित गुर्जर का शव लेकर परिजन बुधवार की रात में गांव चिरचिटा में पहुंचे थे। इस दौरान घर में सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया था। परिजनों ने देर रात तक अंतिम संस्कार नहीं किया। उन्होंने कहा जिम्मेदार लोग ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय लेंगे। ग्रामीणों ने मुठभेड़ की सीबीआई से जांच कराई जाने की मांग की थी।
पढ़ें : Encounter की Live तस्वीरें... पुलिस ने बदमाश को मारी गोली, तमंचे बरामद
ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था
पचास हजार के इनामी सुमित गुर्जर सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव चिरचिटा का रहने वाला था। उसे मंगलवार की रात में ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। बुधवार की सुबह से ही सुमित के घर पर लोगों का जमावड़ा लग गया था। रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। परिवार के लोग नोएडा में चले गए थे। पूरे दिन लोगों का उनके घर पर तांता लगा रहा था। बुधवार को रात में करीब साढे़ आठ बजे सुमित का शव गांव में पहुंचा था। परिजनों ने बताया था कि अभी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। पुलिस ने निर्दोष युवक को मारा है। इसके लिए न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। गांव के जिम्मेदार लोग ही इस पर अंतिम फैसला लेंगे। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पुलिस रात में करीब नौ बजे गांव में पहुंची थी और सुमित के परिजनों को शव का अंतिम संस्कार करने को कहा था। परिजनों ने रात में संस्कार करने से मना कर दिया था। इसके बाद पुलिस वाले लौट गए थे।
सुमित एनकाउंटर को फर्जी बताया
सपा नेता अतुल प्रधान ने सुमित एनकाउंटर को फर्जी बताया था। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/