फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on Delhi Police in Meerut, arrested of rape accused

दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस पर हमला, हेड कांस्टेबल समेत दो घायल

Wed, 23 May 2018 12:02 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 23 May 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
Attack on Delhi Police in Meerut, arrested of rape accused
दिल्ली पुलिस

रेप के आरोपियों को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें एक हेड कांस्टेबल समेत दो गंभीर घायल हो गए। यही नहीं बल्कि परिजनों ने आरोपी को भी पुलिस के हवाले से छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हसन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


ये था मामला
मेरठ में किठौर थाना क्षेत्र निवासी अनब और हसन दिल्ली में सदर थाना क्षेत्र के एक मकान में किराए पर रहते थे। इस बीच उन्होंने मकान मालिक की बेटी की अश्लील फोटो खींच लिए और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगे। किशोरी ने इसका विरोध किया तो दरिंदों ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


बता दें कि यह घटना बीते 20 मई की है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी घर अकेली थी। इस बीच दोनों भाइयों ने बुरी नीयत से किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। इसके बाद किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई तो वे हैरान रह गए। पीड़ित पिता ने उसी दिन दिल्ली के सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित पिता का आरोप है कि 20 मई तो मेरी बेटी (14) घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर दरिंदों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित पिता ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: घर में घुसकर महिला से जबरन बलात्कार, युवती से भी गैंगरेप की कोशिश

Attack on Delhi Police in Meerut, arrested of rape accused
पुलिस

एसआई मुकेश और हेड कांस्टेबल सतीश दोनों आरोपी भाइयों को पकड़ने के लिए मंगलवार को मेरठ आए थे। पुलिस रेप पीड़िता के पिता फुकरान अहमद को भी साथ में लाई थी। जहां आरोपियों के परिजनों ने पुलिस के साथ हाथापाई कर दी। जिसमें हेड कांस्टेबल सतीश और पीड़ित फुकरान अहमद घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं दिल्ली पुलिस के एसआई मुकेश का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी और पुलिस पर हमले करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed