फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape with woman in Shamli and try rape of girl in saharanpur

यूपी: घर में घुसकर महिला से जबरन बलात्कार, युवती से भी गैंगरेप की कोशिश

Tue, 22 May 2018 11:27 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 22 May 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
Rape with woman in Shamli and try rape of girl in saharanpur
फाइल फोटो

यूपी के दो अलग- अलग शहरों में दुष्कर्म के मामले सामने आए है। जहां घर में घुसकर एक महिला से बलात्कार किया गया। तो वहीं दूसरी ओर एक युवती से तमंचे की नोक पर गैंगरेप की कोशिश की गई।

विज्ञापन


शामली में कैराना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एक गांव निवासी महिला ने बताया कि चार दिन पूर्व उसका पति काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। आरोप है कि दौरान गांव के ही छह युवक तमंचे लेकर घर में घुस आए। आरोपियों में से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटकर उसे घायल भी कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पति घर लौटा, तो महिला ने घटना के बारे में जानकारी दी। रविवार को तहरीर मिलने पर पुलिस ने महिला को जिला चिकित्सालय भेजकर मेडिकल कराया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : भाभी के साथ पति को आपत्तिजनक हालत देख... उड़े पत्नी के होश, उठाया ये बड़ा कदम

Rape with woman in Shamli and try rape of girl in saharanpur
फाइल फोटो

वहीं सहारनपुर के गंगोह में भी दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घर में घुसे चार हथियारबंद बदमाशों ने युवती को आतंकित कर उसके साथ गैंगरेप की कोशिश की। शोर मचाने पर जब युवती के माता-पिता ने आरोपियों को ललकारा तो उनके साथ तमंचों की बटों से मारपीट की गई। लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। मामले में तीन सगे भाईयों सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  

गांव निवासी पीड़ित ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव के ही चार युवक बुरी नीयत से उसके घर में घुस गए और तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकियां देते हुए उसकी पुत्री के साथ गैंगरेप करने का प्रयास करने लगे। पुत्री की चीख-पुकार सुनकर जब वह और उसकी पत्नी मौके पर पहुंचे और पुत्री को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी युवकों ने तमंचों की बटों और लात-घूंसों से उनके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर लोगों को आता देख आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने गांव सांगाठेड़ा निवासी तीन सगे भाईयों रवि, प्रदीप, अंकित एवं अजय के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed