{"_id":"6aead17c8030aed37f0f8707","slug":"ccsu-seals-smart-education-company-office-over-unauthorized-digitization-of-university-records-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: सीसीएसयू में बिना वर्कऑर्डर चल रहा था रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन का काम, स्मार्ट एजुकेशन कंपनी का दफ्तर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: सीसीएसयू में बिना वर्कऑर्डर चल रहा था रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन का काम, स्मार्ट एजुकेशन कंपनी का दफ्तर सील
Wed, 04 Nov 2026 12:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:02 PM IST
सार
सीसीएसयू के प्रशासनिक भवन में स्मार्ट एजुकेशन सर्विस एंड टेक्नोलॉजी का कार्यालय सील किया गया। कंपनी के कर्मचारी रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन का वैध वर्कऑर्डर नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
सीसीएसयू
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू), मेरठ में विश्वविद्यालय के गोपनीय रिकॉर्ड को डिजिटल करने का काम बिना आधिकारिक कार्यादेश के किए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासनिक भवन की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 310 में संचालित स्मार्ट एजुकेशन सर्विस एंड टेक्नोलॉजी के कार्यालय की जांच में कंपनी के प्रतिनिधि कोई वैध वर्कऑर्डर या अधिकृत दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद रजिस्ट्रार अजय कृष्ण यादव ने कार्यालय सील कराते हुए वहां मौजूद रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी सीज करा दिए।
विज्ञापन
21 कर्मचारियों ने उठाए थे कंपनी के कामकाज पर सवाल
विश्वविद्यालय परिसर के 21 कर्मचारियों ने कुछ समय पहले कंपनी की गतिविधियों को संदिग्ध बताते हुए उसके कामकाज की जांच कराने की मांग की थी। इसी के बाद मंगलवार को रजिस्ट्रार अजय कृष्ण यादव अधिकारियों की टीम के साथ अचानक कमरा नंबर 310 पहुंचे।
विज्ञापन
कार्यालय के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। कर्मचारियों से ताला खुलवाकर अंदर जांच की गई तो वहां तीन पुरुष और एक महिला कर्मचारी काम करते मिले। उन्होंने बताया कि कंपनी विश्वविद्यालय के गोपनीय रिकॉर्ड को स्कैन और अपलोड कर डिजिटल रूप में सुरक्षित करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एनसीआर में सांस लेना दूभर: बागपत की हवा रेड जोन में, एक्यूआई 308 पर पहुंचा; मेरठ-गाजियाबाद में भी बढ़ा प्रदूषण
Trending Videos
वर्कऑर्डर नहीं दिखा सके कंपनी के कर्मचारी
रजिस्ट्रार ने कर्मचारियों से रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन के काम के लिए विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक वर्कऑर्डर और अन्य अधिकृत दस्तावेज मांगे। हालांकि, कंपनी के कर्मचारी जांच के दौरान कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यालय की तलाशी ली। इस दौरान असिस्टेंट रजिस्ट्रार और सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।
रिकॉर्ड, फाइलें और उपकरण सीज कर कमरा सील
जांच के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यालय में रखे कंपनी के सभी रिकॉर्ड, फाइलें और कंप्यूटर-लॉगिन डिवाइस सीज कर दिए। इसके बाद कमरे को सील कर दिया गया। कमरे की चाबी और उसकी कस्टडी असिस्टेंट रजिस्ट्रार को सौंप दी गई है।