फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attachment warrant pasted at former minister Yakub Qureshi house

कसा शिकंजा: बसपा सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी के घर पर कुर्की वारंट चस्पा, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

Wed, 04 May 2022 02:17 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 May 2022 02:17 PM IST
सार

पुलिस ने कोर्ट के माध्यम से याकूब और उनके परिवार की घेराबंदी शुरू कर दी है। बुधवार को याकूब के घर का कुर्की वारंट कोर्ट से जारी हो गया है। वहीं पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की अग्रिम जमानत पर 12 मई को सुनवाई होनी तय हुई है।

विज्ञापन
Attachment warrant pasted at former minister Yakub Qureshi house
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में बसपा सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब याकूब के मकान का कुर्की वारंट पुलिस को मिल गया है। किठौर थाना पुलिस फोर्स के साथ याकूब कुरैशी के घर शोहराब गेट स्थित सराय बहलीम पहुंच गए और उनके घर पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिया। 

विज्ञापन


हापुड़ रोड स्थित याकूब कुरैशी की फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट पैकिंग हो रही थी। इस मामले में याकूब कुरैशी उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज भी नामजद हुए थे। जिनकी तलाश में पुलिस की लगातार दबिश जारी है।

विज्ञापन


पुलिस ने कोर्ट के माध्यम से याकूब और उनके परिवार की घेराबंदी शुरू कर दी है। बुधवार को याकूब के घर का कुर्की वारंट कोर्ट से जारी हो गया है। इंस्पेक्टर किठौर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि 3:00 बजे याकूब कुरैशी के घर सराय बहलीम में कुर्की वारंट चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में फिर बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स माफिया तस्लीम का डेढ़ करोड़ का मकान कुर्क, लिसाड़ी गेट में बनाई थी आलीशान कोठी


याकूब के बेटे फिरोज की अग्रिम जमानत पर 12 मई को सुनवाई
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की अग्रिम जमानत पर 12 मई को सुनवाई होनी तय हुई है। सोमवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी। पुलिस का कहना है कि ईद के दिन याकूब कुरैशी और उनका परिवार घर पर या फिर रिश्तेदार के यहां पर जा सकता है। इसलिए टीमों को सतर्क किया गया है।

हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट पैकिंग करते दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम व बेटे इमरान, फिरोज उर्फ भूरा नामजद आरोपी हैं। वहीं सादी वर्दी में पुलिसकर्मी सोमवार रात भी याकूब के घर और रिश्तेदार के यहां पर गुपचुप तरीके से जानकारी लेते रहे। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि याकूब और उसके परिवार की तलाश में लगातार दबिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed