फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: One and a half crore house of drug mafia Taslim attached in Meerut, action taken under gangster

मेरठ में फिर बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स माफिया तस्लीम का डेढ़ करोड़ का मकान कुर्क, लिसाड़ी गेट में बनाई थी आलीशान कोठी

Wed, 04 May 2022 12:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 May 2022 12:24 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बाद मेरठ में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। यहां लालकुर्ती पुलिस ने ड्रग तस्कर तस्लीम की डेढ़ करोड़ की आलीशान कोठी की कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने गैंगस्टर के तहत यह कारवाई की है। हाजी तस्लीम पर लालकुर्ती थाने में गैंगस्टर लगी है, रेलवे रोड का हिस्ट्रीशीटर है। यह मकान पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ा था।

विज्ञापन
Meerut: One and a half crore house of drug mafia Taslim attached in Meerut, action taken under gangster
meerut police - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में  फिर से बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां ड्रग्स माफिया तस्लीम का डेढ़ करोड़ रुपए कीमत का घर लालकुर्ती पुलिस ने कुर्क कर लिया है। चरस और ड्रग्स बेचकर तस्लीम ने लिसाड़ी गेट की शानदार कॉलोनी में आलीशान घर बनाया था। लालकुर्ती पुलिस ने तस्लीम पर गैंगस्टर 14-ए के तहत कार्रवाई करने के लिए पहले मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर लाल कुर्ती अतर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर के तहत ही पुलिस फोर्स ने लिसाड़ी गेट में जाकर ड्रग्स माफिया तस्लीम का घर कुर्क किया है। आलीशान मकान को कुर्क करने के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ लग गई, जिन्हें पुलिस ने वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्मैक कारोबारी हाजी तस्लीम का आलीशान बंगला पुलिस ने कुर्क कर लिया है। मेरठ के मोहल्ला मछेरान महताब में रहने वाला हाजी तसलीम स्मैक कारोबारी है। इस पर 50 से अधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईद पर मातम में बदलीं खुशिया: तीन घरों से एकसाथ उठे चार जनाजे, एक परिवार के बुझ गए दोनों चिराग

बुधवार सुबह तीन थानों की पुलिस, इंस्पेक्टर और भारी संख्या में आरएएफ हाजी तस्लीम के बंद पड़े बंगले पर पहुंची और उसका ताला तोड़कर मकान को कुर्क कर लिया। हाजी तस्लीम ने मेरठ के लिसाड़ी गेट के शानदार गार्डन मे लगभग एक करोड़ का अवैध मकान बनाया हुआ है।

बताया जा रहा है कि यह मकान पूरी तरह अवैध है। पिछले कई दिनों से पुलिस तसलीन की संपत्ति की जांच कर रही थी, उस पर नजर रखे थे। बुधवार की सुबह पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। एएसपी चंद्रकांत मीणा, एएसपी ब्रहमपुरी विवेक, इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेंट और आरएएफ मिलकर तस्लीम के बंगले पर पहुंची। बंगले पर ताला जड़ा हुआ था।

पुलिस ने मकान के ताले तोड़कर अंदर से घर में चैकिंग कराई गई। कई जनपदों में माफिया ने संपत्ति बनाई है उन जिलों में भी जांच करके संपत्ति का ब्यौरा निकाला जा रहा है। मेरठ में भी अन्य संपत्ति की जांच की जा रही है। दामाद के नाम पर भी माफिया ने अवैध संपत्ति बनाई हुई है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

हाजी तस्लीम पर लालकुर्ती थाने में गैंगस्टर लगी है, रेलवे रोड का हिस्ट्रीशीटर है। यह मकान पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ा था। बताया जा रहा है कि तस्लीम स्मैक का  कारोबार इसी मकान से चोरी छिपे चलाता था। इसी अपराध के तहत अवैध तरीके से यह संपत्ति बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed