{"_id":"5d613db68ebc3e016025daff","slug":"arun-jaitley-had-a-public-meeting-in-2009-at-baghpat-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बागपत जिले से रहा अरुण जेटली का खास नाता, रालोद प्रत्याशी के पक्ष में किया था चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बागपत जिले से रहा अरुण जेटली का खास नाता, रालोद प्रत्याशी के पक्ष में किया था चुनाव प्रचार
Sun, 25 Aug 2019 12:03 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का बड़ौत से भी नाता रहा है। 2009 के लोकसभा चुनाव में जब भाजपा व रालोद गठबंधन के प्रत्याशी अजित सिंह चुनाव लड़ रहे थे तो उन्होंने दिगंबर जैन कॉलेज के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन
बता दें कि, 2009 में दिगंबर जैन कॉलेज के मैदान में भाजपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह की जनसभा में अरुण जेटली आए थे। जेटली अलग हैलीकॉप्टर से आये थे और चौधरी अजित सिंह अपने अलग हैलीकॉप्टर से उतरें थे। भारी भीड़ देख जनसभा में अरुण जेटली गदगद हो गए थे और अपने भाषण में उन्होंने यहां की जनता का मन मोह लिया था और चौधरी अजित सिंह भारी मतों से विजयी हुए थे। उस समय भाजपा विधि प्रकोष्ठ के तत्कालीन राष्ट्रीय सदस्य विनोद जैन से भी उनकी मंच पर वार्तालाप हुई थी और यहां की स्थिति का उन्होंने उनसे जायजा लिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यादों में अरुण जेटली: ...जब 2010 में आए थे मेरठ, उन्हें देखने के लिए कार्यक्रम में जुट गई थी भीड़
विज्ञापन
अरुण जेटली के निधन पर जताया शोक
पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर भाजपाइयों ने गहरा शोक व्यक्त किया। पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी, डॉ. कुलप्रकाश, सर्वदमन त्यागी, जसबीर सोलंकी, मास्टर सुभाष मुलसम, अरुण त्रिपाल धामा, सचिन त्यागी, मास्टर अनीश कुरैशी, कृष्णपाल राणा, राजीव गोस्वामी, विकास चौधरी, राजीव धामा, अनिल दरकावदा आदि ने शोक जताया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/