{"_id":"5ffcb2fe8ebc3e32a4526d11","slug":"army-molested-case-registered-meerut-news-mrt5200586197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने घर में घुसकर तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने सेना अधिकारियों को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी ने घर में घुसकर तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने सेना अधिकारियों को दी जानकारी
Tue, 12 Jan 2021 11:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के टीपीनगर क्षेत्र में फौजी ने तलाकशुदा महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात कर दी। महिला की शिकायत पर फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: National Youth Day: इन खिलाड़ियों ने देश में बनाई अलग पहचान, अपने प्रदर्शन से मचा रहे धमाल
विज्ञापन
यह मामला टीपीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। तलाकशुदा महिला अपने माता-पिता के साथ रह रही है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले फौजी कपिल ने रविवार रात महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात की। सोमवार को पीड़िता परिजनों के साथ टीपी नगर थाने में पहुंची। आरोप लगाया कि फौजी रात में घर में घुस आया और महिला की कनपटी पर तमंचा तान दिया। इसका विरोध करने पर तलाकशुदा महिला के परिजनों को भी मारने की धमकी दी। महिला डर गई और आरोपी फौजी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जासूसी में गिरफ्तार पूर्व सैनिक का मेरठ से बड़ा कनेक्शन, खुफिया विभाग सतर्क, जल्द खुलेंगे गहरे राज
पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना की जानकारी सेना अधिकारियों को दी जाएगी, जहां पर उसकी तैनाती है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/