फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Intelligence department alert from Saurabh's Meerut connection

जासूसी में गिरफ्तार पूर्व सैनिक का मेरठ से बड़ा कनेक्शन, खुफिया विभाग सतर्क, जल्द खुलेंगे गहरे राज

Tue, 12 Jan 2021 11:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Intelligence department alert from Saurabh's Meerut connection
पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा - फोटो : अमर उजाला

सेना की गोपनीय सूचना पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को देने के आरोपी पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा के मेरठ कनेक्शन पर खुफिया विभाग सतर्क हो गया है। खुफिया विभाग के अधिकारी पता लगा रहे हैं कि सौरभ को हापुड़ से मेरठ के शॉप्रिक्स मॉल में बुलाकर नोटों से भरा लिफाफा देने के पीछे एजेंटों का क्या मकसद होगा। संभावना है कि क्या मेरठ शहर का कोई स्थानीय व्यक्ति भी इससे जुड़ा है। इसकी तफ्तीश सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ खुफिया विभाग ने भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज या फिर जानकारी जुटाने के लिए पड़ोसी मुल्क की नजर पश्चिमी यूपी के जिलों में हैं। खासतौर पर संवेदनशील मेरठ में पहले से सुरक्षा की दृष्टि से एजेंसियां अलर्ट है। हापुड़ से सेना के पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी के बाद पश्चिमी यूपी के जनपदों में अलर्ट जारी है। सौरभ शॉप्रिक्स मॉल में नोटों का लिफाफा लेने आता था, इसका खुलासा होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और भी सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन


इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि आईएसआई के एजेंटों का मेरठ में गहरा कनेक्शन है। शायद यह वजह हो सकती है कि मेरठ में उन्होंने खुद को सुरक्षित मानते हुए नोटों का लिफाफा सौरभ को दिया। सभी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि मॉल में नोटों का लिफाफा सौरभ को किसने दिया। सुरक्षा एजेंसियां पहले से यह जानती हैं कि मेरठ आईएसआई एजेंटों के निशाने पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुपचुप तरीके से जांच
आरोपी सौरभ से पूछताछ के बाद एजेंसियों ने गुपचुप तरीके से मॉल में जांच शुरू की है। सीसीटीवी कैमरों में सौरभ के मेरठ में आने से पहले का रिकॉर्ड भी देखने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: National Youth Day: इन खिलाड़ियों ने देश में बनाई अलग पहचान, अपने प्रदर्शन से मचा रहे धमाल

और छिपे हो सकते हैं एजेंट
मेरठ, हापुड़, अलीगढ़ समेत पश्चिमी यूपी के जिलों में और भी आईएसआई एजेंट छिपे हो सकते हैं। सौरभ की हापुड़ और अनस की गुजरात से गिरफ्तारी होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां गुपचुप तरीके से मिशन में लगी है। मेरठ, हापुड़ व मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में आईएसआई एजेंटों की तलाश चल रही है।

लोकल स्तर पर नहीं मांगी मदद
सौरभ का मेरठ में आना और यहां से नोटों से भरा लिफाफा लेना सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियों के पास कई महत्वपूर्ण जानकारियां हैं, जिनको पुष्ट करने के लिए गुपचुप तरीके से जांच कर रही है।

खातों की हो रही है जांच
सौरभ व अनस के बैंक खातों की भी जानकारी ली गई है। सौरभ की पत्नी पूजा मेरठ की रहने वाली है। सुरक्षा एजेंसियां उसके खाते को भी चेक कर रही हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि सौरभ के खाते में गुजरात से भी रकम डाली गई। परिवार व रिश्तेदारों की भी कुंडली खंगाली जा रही हैं।

मॉल से नहीं मिला सीसीटीवी फुटेज
एटीएस को शॉपिंग मॉल में सौरभ के साथ रुपये के लेनदेन का सीसीटीवी फुटेज अभी नहीं मिल पाया है। हालांकि, एक साल पहले के लेनदेन का फुटेज हासिल करने की कोशिशें जारी हैं। इसमें तकनीकी विशेषज्ञों का सहारा लिया जा रहा है, मेरठ पुलिस भी सहयोग कर रही है।

उधर, इस मामले में दूसरे आरोपी अनस गितौली की रिमांड पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी है। अब यह सुनवाई मंगलवार को होगी। एटीएस ने कोर्ट से सात दिन की रिमांड पर दिए जाने का आग्रह किया हुआ है। जबकि सौरभ सात दिन के रिमांड पर है और एटीएस उससे पूछताछ कर रही है। उससे मिली जानकारी को आर्मी इंटेलिजेंस से साझा किया गया है। सूत्रों का कहना है कि सौरभ के साथ साजिश में कई अन्य भी शामिल हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed