फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में स्वाइन फ्लू से अब तक 12 की मौत, पीएसी के 17 जवान संक्रमित, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

Sat, 29 Feb 2020 12:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Feb 2020 12:09 PM IST
सार

  • 29 जवानों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया 
  • लखनऊ की 3 सदस्यीय टीम आज मेरठ में करेगी निरीक्षण 
  • छठी वाहिनी पीएसी के 441 जवानों को दी गई टेमीफ्लू दवा

विज्ञापन
alert on swine flu in western Up, more than fifteen PAC jawans infected in Meerut
swine flu in rajasthan - फोटो : Amar Ujala

चीन कोरोना वायरस को लेकर जहां पूरी दुनिया के लोगों में दहशत फैली हुई है वहीं भारत में स्वाइन फ्लू तेजी से अपने पैर पसार रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 1 जनवरी से 16 फरवरी तक स्वाइन फ्लू के 152 मरीज मिल चुके हैं। 



रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में दिल्ली देश में दूसरे नंबर पर है, जहां स्वाइन फ्लू के मामले सबसे ज्यादा मिले हैं। अभी तक तमिलनाडु में सर्वाधिक 174 मरीज मिले हैं। वहीं अब मेरठ में पीएसी के जवानों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद लखनऊ तक हड़कंप मच गया है।

alert on swine flu in western Up, more than fifteen PAC jawans infected in Meerut
swine flu

मेरठ में स्वाइन फ्लू बेहद खतरनाक हो गया है। शुक्रवार को स्वाइन फ्लू से तीन और लोगों की मौत हो गई है, जबकि पीएसी के 17 जवान समेत 19 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। इनमें 9 मेरठ और तीन अन्य जिलों के हैं।

छठी वाहिनी पीएसी के 441 जवानों को टेमीफ्लू की दवा दी गई है। पीएसी और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। लखनऊ तक इसकी गूंज पहुंच गई है। लखनऊ से 3 सदस्यीय टीम शनिवार को मेरठ में जांच करने आ रही है।

alert on swine flu in western Up, more than fifteen PAC jawans infected in Meerut
swine flu

पीएसी के 27 जवानों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 13 जवान बृहस्पतिवार रात भर्ती कराए गए थे, जबकि 14 शुक्रवार सुबह भर्ती कराए गए। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनके सैंपल जांच के लिए माइक्रो बायोलॉजी लैब में भेजे गए। इनमें से 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 10 कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन्हें खांसी जुकाम और बुखार की शिकायत है।

मंगलवार और बुधवार को भी दो पीएसी जवानों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। लगातार केस मिलने से पीएसी में हड़कंप मच गया है। अब जिस भी जवान को खांसी की शिकायत है उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जा रहा है। 29 जवान मेडिकल में भर्ती हैं। दो अन्य लोगों को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
alert on swine flu in western Up, more than fifteen PAC jawans infected in Meerut
स्वाइन फ्लू - फोटो : अमर उजाला
स्वाइन फ्लू के यह हैं लक्षण
बुखार के साथ बहती नाक, खांसी और गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत, जोड़ों व सिर में दर्द, थकावट व सर्दी लगना, थूक के साथ खून आना।

ऐसे करें बचाव 
हाथ मिलाने व गले मिलने से बचें, खांसते व छींकते समय मुंह व नाक पर रुमाल रखें, हाथों को साबुन व पानी से बार-बार धोएं, पानी का अधिक सेवन करें, 101 डिग्री तक बुखार है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।  
चिकित्सक बताते हैं कि हवाई यात्रा इसके फैलने का प्रमुख कारण है। इस वायरस से सीधे बचा नहीं जा सकता, क्योंकि यह हमारे वातावरण में है। इसके लिए जरूरी है कि हम एहतियात रखें और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाएं।
 
विज्ञापन
alert on swine flu in western Up, more than fifteen PAC jawans infected in Meerut
- फोटो : amar ujala

इनके लिए है अधिक खतरा
डायबिटीज, फेफडे़ में संक्रमण, हार्ट, लीवर, किडनी रोगी, ब्लड डिस्ऑर्डर जैसी बीमारी वाले मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसके अलावा बुजुर्ग, गर्भवती पांच साल से कम आयु के बच्चे स्वाइन फ्लू की चपेट में जल्दी आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed