फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली में रंगों के साथ खानपान को लेकर रहें सावधान, कहीं मिलावटी सामग्री न बिगाड़ दे आपकी सेहत

Sat, 29 Feb 2020 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 29 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Beware of adulterants on Holi
Holi - फोटो : अमर उजाला

त्योहार आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। होली रंगों के साथ-साथ खानपान का त्योहार भी है, ऐसे में ये मिलावटखोर बड़े पैमाने पर पहले से ही अपना धंधा शुरू कर देते हैं। त्योहार पर ज्यादातर चीजें मिलावटी मिलती हैं। इनमें मिलावट इतनी सफाई से की जाती है कि इनकी पहचान करना मुश्किल है। ऐसे में खरीदारी के समय थोड़ी सी जानकारी बीमार होने से बचा सकती है।

Beware of adulterants on Holi
खाद्य पदार्थ मिलावट

त्योहारों का समय नजदीक आते ही मिठाई की मांग बढ़ जाती है। मिलावटखोर मुनाफे के लालच में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने से भी नहीं हिचकिचाते। होली पर दूध और खोवे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

इसी कमी को पूरा करने के लिए दुकानदार भी इन मिलावटखोरों से समझौता कर लेते हैं। संबंधित विभाग भी त्योहार आने पर चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति कर लेता है। सूत्रों के अनुसार देहात क्षेत्र में धड़ल्ले से मिलावट का कारोबार चल रहा है। नकली मिठाइयों की खेप बाजाराें में पहुंच चुकी है।

Beware of adulterants on Holi
10 क्विंटल मिलावट खोआ कराया नष्ट - फोटो : अमर उजाला

मावे में हो सकती है मिलावट
होली पर मावा (खोवा) की बिक्री बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटी खोवा भी बाजार में आ रहा है। मिलावटखोर में इसमें रिफाइंड और रंगों का प्रयोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beware of adulterants on Holi
खोये से बेसन और तेल तक में जबरदस्त मिलावट - फोटो : अमर उजाला

यह होता है नुकसान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि मिलावटी मिठाई या अन्य सामान खाने से लिवर आदि पर असर पड़ता है। गले और पेट में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए त्योहार पर स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।

विज्ञापन
Beware of adulterants on Holi
- फोटो : अमर उजाला

इस पर भी ध्यान देने की जरूरत
केमिकल वाले रंग सस्ते होेते हैं। इनका सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे आंखों में तेज जलन होती है। वहीं एलर्जी होने की भी आशंका रहती है। होली खेलने से पहले चेहरे पर पेट्रोलियम जेली या सरसों का तेल लगाएं। ऐसा करने से रंगों का ज्यादा असर नहीं होगा। इसलिए होली पर यही हर्बल कलर्स का ही इस्तेमाल करें। साथ ही रंग खेलते से पहले शरीर को पूरे कपड़ों से ढक लें, ताकि त्वचा को कम नुकसान पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed