फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अतिक्रमण ने जकड़ा शहर, आधा किमी चली पुलिस

अतिक्रमण ने जकड़ा शहर, आधा किमी चली पुलिस

Fri, 15 Feb 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण ने जकड़ा शहर, आधा किमी चली पुलिस
दिनभर में आधा किमी चली ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ चला रखा है अभियान, 76 वाहनों पर की कार्रवाई
दिल्ली रोड, बागपत अड्डा और बागपत रोड पर अतिक्रमण से बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
दिल्ली रोड पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लग रहा है। बागपत अड्डे का भी बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को बागपत रोड पर बारिश के बाद जाम लग गया। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। लेकिन ट्रैफिक पुलिस दिनभर में आधा किलोमीटर ही अभियान में पैदल चल सकी। इस दौरान 76 वाहनों पर कार्रवाई की।
शहर में दिल्ली रोड का यह हाल है कि बेगमपुल से लेकर सोतीगंज तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण से जाम लगता है। सोतीगंज में सड़क पर ही वाहनों के स्पेयर पार्ट्स, टायर और अन्य सामान रखे रहते हैं। ट्रैफिक पुलिस कई बार अभियान चला चुकी है, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा। केसरगंज और रेलवे रोड चौराहे पर भी अतिक्रमण से बुरा हाल है। रेलवे रोड चौराहे पर अतिक्रमण से आए दिन जाम लगता है।
विज्ञापन

ये है अतिक्रमण की सड़क
एचआरएस चौक से लेकर टीपीनगर थाने तक जबरदस्त अतिक्रमण है। सड़क के दोनों साइड फड़, ठेले, ई रिक्शा, ऑटो और दुकानों के बाहर रखा सामान देखकर ऐसा लगता है कि जैसे बागपत रोड नहीं बल्कि अतिक्रमण की रोड हो। आएदिन इस रोड पर जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिस ने बागपत रोड पर एक दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नहीं चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

36 वाहनों के काटे ई-चालान
अतिक्रमण के खिलाफ टीआई सुनील कुमार, टीएसआई डीडी दीक्षित ने बच्चा पार्क चौराहे से लेकर ईव्ज चौराहे, इंदिरा चौक तक अतिक्रमण हटवाया। तीन ऑटो सीज किए। 36 वाहनों के ई चालान काटे। जबकि सड़क पर अवैध तरीके से खड़े 37 वाहनों पर चस्पा चालान की कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस का सिर्फ आधा किमी ही चल सकी। ऐसे तो अतिक्रमण हटवाना आसान नहीं है।

शहर से लेकर हाईवे तक जाम
मेरठ। शाम को शहर में अलग अलग स्थानों पर जाम लगा रहा। जीरो माइल और बेगमपुल चौराहे पर जाम लगा रहा। बाउंड्री रोड पर भी वाहनों की लाइन लगी रही। मवाना रोड पर कसेरूबक्सर चौराहे से लेकर गंगानगर तक जाम लगा रहा। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, जली कोठी, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा और बागपत रोड पर भी जाम रहा। शाम के समय परतापुर तिराहे पर जाम लगा। दिल्ली मेरठ हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर में जाम लगा रहा। एनएच-58 पर बीआईटी कट पर भी जाम लगा। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक जाम लगा रहा। रात में फिर से रेलवे रोड से लेकर मेट्रो प्लाजा तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed