फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक भारत श्रेष्ठ भारत के रंग में रंगेंगे केवी के छात्र

एक भारत श्रेष्ठ भारत के रंग में रंगेंगे केवी के छात्र

Fri, 21 Sep 2018 02:29 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
एक भारत श्रेष्ठ भारत के रंग में रंगेंगे केवी के छात्र
एक भारत, श्रेष्ठ भारत के रंग में रंग रहा केंद्रीय विद्यालय
विज्ञापन

मेरठ। भारत के कोने-कोने में समाई संास्कृतिक विविधता को छात्र चित्र, कटआउट व नृत्यों के माध्यम से जानेंगे। देश की एकता, अखंडता व कश्मीर से कन्याकुमारी तक फली संस्कृति की जानकारी देने के लिए केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस में एक भारत श्रेष्ठ भारत की तर्ज पर एक कॉरिडोर बनाया जा रहा है। छात्र स्वयं इस कॉरिडोर को डिजायन कर रहे हैं। इस कॉरिडोर की खासियत है कि इसमें देश के सभी राज्यों की संपूर्ण जानकारी होगी। अलग-अलग राज्यों की थीम पर छात्र चित्र व डिटेल्स बनाकर इस कॉरिडोर को सजा रहे हैं।

विद्यालय में 24 सितंबर को इस कॉरिडोर का शुभारंभ किया जाएगा। केवी सिख लाइंस के प्रिंसिपल नवल सिंह ने बताया कि छात्रों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के सूत्रधार विद्यालय के शिक्षक निरुपम गुप्ता ने बताया कि इस पहल में सातवीं से बारहवीं कक्षा के छात्र भाग ले रहे हैं। देश के सभी राज्यों को इस प्रयास के तहत कक्षाओं में सजाया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थी संबंधित राज्य के नाम, इतिहास, क्षेत्रफल से लेकर वहां की भाषा, संस्कृति, पर्यटन स्थल, त्योहार व भोजन से जुड़ी विभिन्न जानकारी दी जाएगी। एक साल तक ये कॉरिडोर इसी रूप में रहेगा। समय-समय पर इसमें कंटेंट को परिवर्तित किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed