{"_id":"5b3be2704f1c1b0c278b45c5","slug":"15306512485-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना को जल्द रेलवे लाईन से जोडा जायेगा-सांसद डा संजीव बालियान पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना को जल्द रेलवे लाईन से जोडा जायेगा-सांसद डा संजीव बालियान पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला बूढ़ा बाबा में आयोजित कवि सम्मेलन के उद्घाटन पर बोले सांसद डॉ. संजीव बालियान
सरधना।
सरधना को जल्द से जल्द रेल लाइन से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। वह एक वर्ष के भीतर रेलवे लाइन के सर्वे का काम पूरा कराकर उस पर काम शुरू करा दिया जाएगा। मंगलवार को मेला बूढ़ा बाबा का उद्घाटन करने पहुंचे डॉ. संजीव बालियान ने लोगों को यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरधना विधान सभा क्षेत्र व नगर के साथ ठाकुर चौबीसी की जनता से जो उन्हें प्यार मिलता है। वह उसे कभी भूल नहीं सकते।
ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबा में मंगलवार रात मेला समिति ने अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संजीव बालियान व विधायक संगीत सोम ने किया। अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रामभूल जैन ने की। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय नरेंद्र जैन को भी याद किया गया। इस दौरान विधायक संगीत सोम ने कहा कि मेला बूढ़ा बाबा आपसी भाईचारे व सौहार्द की मिशाल बना हुआ है। सरधना में रोडवेज बस अड्डा निर्माण में पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी का भी विधायक संगीत सोम ने सहयोग देने पर धन्यवाद दिया। विधायक संगीत सोम ने कहा क्षेत्र में आपसी भाईचारा व सद्भाव के साथ विकास ही उनकी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में जिला संघ चालक भानू प्रताप सिंह, विशिष्ठ अतिथि के रूप में कुणाल जैन, डॉ. सुनील त्यागी, सुशील कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक पंकज टाली, विनोद जैन व पूर्व चैयरमेन निजाम अंसारी, मलखान सिंह सैनी, सचिन खटीक, प्रवीण जैन, सीओ संतोष कुमार, इंस्पेक्टर सरधना दिलीप कुमार व मेला प्रभारी अजय कुमार भी मौजूद रहे। मंच का संचालन दीपक शर्मा ने किया। मेला आयोजन समिति व सभासदों ने अतिथियों को शॉल व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक संगीत सोम को तलवार भेंट की गई।