{"_id":"5c59fb8bbdec224a620fe131","slug":"11549400971-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म मामले में बनाया जा रहा समझौते का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म मामले में बनाया जा रहा समझौते का दबाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
- दुष्कर्म के मामले में आरोपी दरोगा और रिश्तेदारों द्वारा बनाया जा रहा समझौते का दबाव
- पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, पीड़िता की मां ने अब मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोपों में फंसे दरोगा और किशोरी के रिश्तेदारों पर पीड़ित पक्ष को धमकाने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि पीड़िता की मां पर मलियाना चौकी के बाहर जानलेवा हमला कर दिया गया। इसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी केस में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। न मानने पर हमला हुआ। पुलिस भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में महिला ब्रह्मपुरी थाने में पूर्व में तैनात रहे दरोगा संजीव और अपने ही रिश्तेदारों पर बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात करने का आरोप लगा रही है। उसका कहना है कि इस घटना के बाद दरोगा संजीव समेत दो आरोपी जेल गए थे। लेकिन अब मुकदमे में समझौते का तरह-तरह से दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी शिकायत लेकर मलियाना चौकी पहुंची, जहां चौकी के बाहर उसके ही एक रिश्तेदार ने उसके साथ मारपीट की। यहीं नहीं उसे अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। इसकी शिकायत उसने थाना टीपी नगर पर भी की। लेकिन प्रकरण में दरोगा के जुड़े होने के कारण थाने में उसकी सुनवाई नहीं की जा रही। महिला का कहना है कि जिस तरह उसको नजर अंदाज किया जा रहा है, उससे उसे यहां न्याय मिलता दिखाई नहीं दे रहा। इसी कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उसने न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने हमलावरों की गिरफ्तारी के साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इंस्पेक्टर से मांगी रिपोर्ट
एक वायरल वीडियो मिला है, जिसमें एक शख्स महिला से हाथापाई करता दिख रहा है। मामले की रिपोर्ट इंस्पेक्टर टीपीनगर से मांगी गई है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। - रणविजय सिंह, एसपी सिटी