फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Uproar over a love marriage at a temple; relatives dragged the priest and kicked the sacred fire pit

मेरठ: मंदिर में प्रेम विवाह पर हंगामा, परिजनों ने पंडित को खींचा, हवन कुंड में लगी लात, तीन फेरे ही हो सके

Fri, 04 Sep 2026 05:50 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 04 Sep 2026 05:50 PM IST
सार

कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी युवती का मवाना निवासी वासु के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को शुक्रवार को मंदिर में शादी करनी थी। बाद में कोर्ट मैरिज करने की योजना थी। फेरों के बीच ही युवती के परिजन पहुंच गए और शादी रुकवा दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। 

विज्ञापन
Meerut: Uproar over a love marriage at a temple; relatives dragged the priest and kicked the sacred fire pit
नहीं हो सकी शादी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : adobe stock

विस्तार

मेरठ के मवाना नगर स्थित शिवपुरी कॉलोनी के शिव मंदिर में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल के विवाह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लड़की पक्ष के लोगों ने धावा बोल दिया। प्रेमी युगल पंडित के सामने सात फेरों की रस्म अदा कर रहा था, तभी परिजनों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। तीन फेरे पूरे होते ही परिजनों ने जबरन शादी रुकवा दी। इस दौरान पुजारी के साथ धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे हवन कुंड की पूजा सामग्री पूरे मंदिर परिसर में बिखर गई।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खड़ौली निवासी युवती का मवाना के मोहल्ला तिहाई निवासी वासु के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वासु मवाना में एक दूध प्लांट में नौकरी करता है। दोनों ने कोर्ट मैरिज के लिए कागजात तैयार कर रखे थे। शुक्रवार को मंदिर में शादी की रस्में पूरी करने के बाद कोर्ट मैरिज करने की योजना थी। 1 सितंबर को युवती अपने घर से भागकर मवाना में प्रेमी वासु के घर रहने लगी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन कुंड से टकराया पैर, मंदिर में मची अफरा-तफरी 
शादी की भनक लगते ही युवती के परिजन दर्जनों लोगों के साथ शिव मंदिर पहुंच गए और विवाह का पुरजोर विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। उन्होंने शादी करा रहे पुजारी महेश को रस्में रोकने की धमकी दी। युगल के तीन फेरे ही पूरे हुए थे कि परिजनों ने पुजारी के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की करते हुए रस्मों को बीच में ही रुकवा दिया। इस झड़प में एक परिजन का पैर जलते हुए हवन कुंड से टकरा गया, जिससे हवन सामग्री मंदिर में फैल गई।
विज्ञापन

पुलिस ने हिरासत में लिया 
मंदिर में स्थिति बिगड़ते देख वासु के परिजनों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस प्रेमी युगल और उनके परिजनों को हिरासत में लेकर मवाना कोतवाली ले आई। जांच में पता चला कि लड़की के परिजनों ने पहले ही कंकरखेड़ा थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा रखी थी। मवाना पुलिस की सूचना पर कंकरखेड़ा थाने से दरोगा प्रिंस यादव और महिला सिपाही शिवांकी सिंह मवाना कोतवाली पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों और प्रेमी युगल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कंकरखेड़ा थाने ले गई।
 

युवती बोली- वासु के साथ ही रहूंगी
प्रेमिका ने बताया कि वह बालिग है, शिक्षित है और प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। उसने अपनी मर्जी से वासु के साथ रहना चुना है और वह हमेशा वासु के साथ ही रहेगी। वासु के दोस्त के भाई गौरव ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि युवती के भाई ने अपने दो लोगों के साथ आकर गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे तीन मोबाइल टूट गए। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ये बोले सीओ
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि कंकरखेड़ा थाना पुलिस प्रेमी युगल को अपने साथ ले गई है और तहरीर के संबंध में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed