{"_id":"5b5e2e2a4f1c1b19208b77dc","slug":"111532898858-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य योजना कैम्प का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्य योजना कैम्प का आयोजन
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. अंतर्गत आने वाले जनपद मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंद शहर, हापुड़ आदि के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत समस्त जिलों के चयनित ग्रामों में मेगा कैंपों का आयोजन किया गया। जिसमें उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया। पश्मिांचल डिस्काम के अंतर्गत लगाए गए 461 शिविरों में 6114 नये संयोजन निर्गत किए गए। उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया। एमडी आशुतोष निरंजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैंपों में अधिक से अधिक संख्या में उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित कर नए संयोजन देकर ग्राम एवं मजरों को संतृप्त किया जाए। जिससे जल्द डिस्काम के प्रत्येक जनपद को इस सौभाग्य योजना से लाभान्वित किया जा सके।
विज्ञापन