फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UPSSSC VDO exam Conspiracy of cheating busted in mau police arrested for accused

Mau: यूपीएसएसएससी वीडीओ भर्ती परीक्षा में नकल की साजिश का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, सरगना फरार

Wed, 28 Jun 2023 05:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Jun 2023 05:08 PM IST
सार

यूपीएसएसएससी के तहत वीडीओ भर्ती परीक्षा में नकल कराने की साजिश रचने वाले गिरोह का मऊ पुलिस ने बुधवार को भंडाफोड़ किया। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। भदोही निवासी गिरोह का सरगना फरार है। 

विज्ञापन
UPSSSC  VDO exam Conspiracy of cheating busted in mau police arrested for accused
मऊ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपीएसएसएससी के तहत वीडीओ भर्ती परीक्षा में नकल कराने की साजिश रचने वाले गिरोह का मऊ पुलिस ने बुधवार को भंडाफोड़ किया। इस मामले में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भैंसहां मोड़ के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से डेढ़ लाख रुपेय, ब्लू टूथ डिवाइस और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


मऊ एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा को लेकर जिले की पुलिस काफी मुस्तैद थी। इस बीच मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि वीडीओ परीक्षा में एक बड़ा गिरोह नकल कराने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉ. अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में कोतवाल संजय त्रिपाठी और एसओजी प्रभारी अमित मिश्रा की टीम इनकी खोजबीन में जुटी थी। बुधवार मुखबिर से सूचना मिली कि नकल कराने वाले गिरोह के सदस्य मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भैंसहां मोड़ के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार युवकों को पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह का सरगना और उसका सहयोगी गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान अनिल चौहान निवासी ग्राम ओंटनी थाना कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना, इंद्रजीत उपाध्याय ग्राम सुगंधा थाना विंध्याचल मिर्जापुर, अश्वनी तिवारी ग्राम बरमाव थाना मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर और अमरेंद्र बहादुर बिंद निवासी ग्राम गोपुर थाना मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर के रूप में हुई। सीओ डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना भदोही जनपद निवासी मायापती दुबे है। जबकि उसका सहयोगी जौनपुर जनपद का राधेश्याम यादव है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकल कराने की दो अदद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, विभिन्न परीक्षार्थियों के 67 अंकप्रमाण पत्र एवं प्रमाणपत्र, दो जीपीएस, एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दो माइक्रोफोन, एक लाख 50 हजार रुपये और प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की फर्जी मुहर और पैड आदि बरामद हुए। बताया कि गिरोह के सरगना मायापति दुबे और राधेश्याम यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। गिरफ्त में आए आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed