फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One hour of rain causes waterlogging in Kopaganj, exposing the reality of the drainage system.

Mau News: कोपागंज में एक घंटे की बारिश से जलभराव, खुली जलनिकासी व्यवस्था की पोल

Fri, 17 Jul 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
One hour of rain causes waterlogging in Kopaganj, exposing the reality of the drainage system.
बारिश के बाद कोपागंज चौक पर जलजमाव से होकर जाता रिक्शा ट्राली चालक। संवाद
बृहस्पतिवार दोपहर हुई तेज बारिश से कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र में गंभीर जलभराव हो गया। करीब एक घंटे की बारिश ने नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के बाद मोहल्ला दोस्तपुरा दलित बस्ती जलमग्न हो गई। थाना से कोपागंज चौक तक का मार्ग और चौक से उत्तर की ओर जाने वाला रास्ता भी पानी में डूब गया। नगर पंचायत कार्यालय के बगल स्थित माता कोपेश्वरी मार्ग पर भी पानी भर गया।
विज्ञापन

सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों, बाइक सवारों और स्थानीय दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों संजय सोनकर, अफजल, राजू, राहुल और राजेश आदि का कहना है कि नगर में पर्याप्त जलनिकासी व्यवस्था नहीं है। हर बारिश में ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हो जाती है। नालों की समय पर सफाई और स्थायी व्यवस्था न होने से यह समस्या लगातार बनी हुई है।

वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर अधिशासी अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोपागंज चौक से नाले के निर्माण की निविदा हो चुकी है। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। इससे नगरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed