{"_id":"6aaad9ffc01cbae71303e8a8","slug":"light-to-heavy-rain-in-some-parts-of-the-district-mau-news-c-295-1-svns1028-152064-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिले में कहीं कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिले में कहीं कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश
विज्ञापन
आधे घंटे की बारिश में मुहम्मदाबाद गोहना के विजय स्तंभ चौक का हाल
बुधवार को कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम अनुकूल होने से किसानों के चेहरे पर भी चमक देखने को मिली। वहीं, नगर सहित जिले के निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ा।
बुधवार को सुबह आसमान में हल्के छाए रहे। धूप-छांव हो रही थी। इस बीच तेज धूप से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह लगभग 10 बजे से रुक-रुककर कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होती रही। बारिश के दौरान राहगीर मुख्य मार्ग के दोनों किनारों पर बनी दुकानों के सामने खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते देखे गए। मौसम सुहावना रहा।
बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 75 प्रतिशत रही, जबकि 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश से नगर के बलिया मोड़, भीटी, इस्लामपुरा, रघुनाथपुरा, सहादतपुरा, निषाद नगर, निजामुद्दीनपुरा, जीवन राम इंटर कॉलेज छात्रावास परिसर, मुंशीपुरा, पावरहाउस कॉलोनी और रघुनाथपुरा सहित निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा था।