{"_id":"6aaadb02055a77a9a0095022","slug":"grievances-voiced-at-the-community-gathering-mau-news-c-295-1-mau1001-152060-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चाैपाल में सुनाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चाैपाल में सुनाई समस्याएं
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर जन चौपाल के तहत लोगों की समस्या सुनते पूर्व विधायक विजय रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पूर्व बुधवार को जन चौपाल का आयोजन हुआ। यह चौपाल नगर पंचायत कुरथीजाफरपुर के पारा स्थित रविदास पार्क में आयोजित की गई। इसमें पूर्व विधायक विजय राजभर और एक राज्य मंत्री ने क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जन चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। उन्होंने सड़क, नाली और जलनिकासी सहित कई स्थानीय मुद्दे जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखे। जनप्रतिनिधियों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिया।
पूर्व विधायक विजय राजभर ने केंद्र सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम में समाजसेवी संजय साहनी, अवधेश और अतुल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जन चौपाल के माध्यम से लोगों को सीधे जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिला।
-- -- -- -- -- -- --
योजनाओं और समस्याओं पर संवाद
पूर्व विधायक राजभर ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला। राजभर ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अपनी सड़क, नाली और जलनिकासी संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। जनप्रतिनिधियों ने इन मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।