फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Bypoll 2023 Om prakash Rajbhar retaliated on Akhilesh Yadav appeal for voting

Ghosi Bypoll: वोटिंग से पहले अखिलेश यादव की अपील पर ओपी राजभर का पलटवार, बोले- घोसी में सपा होगी साफ

Sun, 03 Sep 2023 09:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Sep 2023 09:29 PM IST
सार

Ghosi Bypoll:  सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पत्र जारी कर घोसी उपचुनाव में मतदाताओं से समूह में जाकर वोट करने की अपील की। कार्यकर्ताओं और जनता के चुनाव के नतीजे आने तक चौकन्ने रहने की बात कही। अखिलेश यादव की इस अपील पर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पलटवार किया। 

विज्ञापन
Ghosi Bypoll 2023 Om prakash Rajbhar retaliated on Akhilesh Yadav appeal for voting
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी उपचुनाव को लेकर सियासत का पारा चढ़ा हुआ है। पांच सितंबर को वोटिंग से पहले रविवार को समाजवादी पार्टी  के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोसी के मतदाताओं से भाजपा को हराकर पूरे देश में एक संदेश देने की अपील की। सोशल मीडिया पर प्रेस नोट जारी कर सपा सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं और जनता के चुनाव के नतीजे आने तक चौकन्ने रहने की बात कही। अखिलेश यादव की इस सार्वजनिक अपील पर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पलटवार किया।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'घोसी की जनता सपा के गुंडागर्दी और अराजकता से चौकन्ना हो चुकी है। अखिलेश यादव के सरकार में चौकन्ना रहने की नौबत आती थी। सपा सरकार में बूथों पर सपाई कब्जा कर लेते थे। मतदाताओं को वोट देने से रोका जाता था, अब ऐसा नहीं होता है। सपा सुप्रीमो को निश्चिंत रहना चाहिए। घोसी उपचुनाव ईमानदारी से होगा।
विज्ञापन

घोसी की जनता सपा के गुंडागर्दी अराजकता से चौकन्ना हो चुकी है,श्री अखिलेश यादव जी के सरकार में चौकन्ने रहने की नौबत आती थी सपा सरकार में बूथों पर सपाई कब्ज़ा कर लेते थे। सपा सरकार में मतदाताओं को वोट देने से रोका जाता था, अब ऐसा नहीं होता है सपा सुप्रीमो को निश्चिंत रहना चाहिए,…

विज्ञापन
विज्ञापन
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) September 3, 2023 

जनता पांच तारीख को कमल का बटन दबाकर सपा की असलियत बता देगी। सुभासपा की बढ़ती ताकत ने घोसी चुनाव में अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव को एसी कमरे से बाहर कर घोसी की धरती सलाम करने को मजबूर कर दिया। घोसी में सपा साफ होगी और  कमल खिलेगा। दारा सिंह चौहान जी बड़े अंतराल से जीतेंगे।
ये भी पढ़ें: घोसी में थमा चुनाव प्रचार, अब वोटिंग का इंतजार, सपा और भाजपा में कौन किस पर भारी?

'पूरे देश में घोसी कभी भी इतना चर्चा में नहीं रहा'

Ghosi Bypoll 2023 Om prakash Rajbhar retaliated on Akhilesh Yadav appeal for voting
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव ने पांच सितंबर को घोसी उपचुनाव में मतदाताओं से समूह में जाकर वोट करने की अपील की। उन्होंने जनता को संदेश जारी कर कहा कि किसी दबाव में आकर वोट न करें और अगर कोई दबाव बनाए तो उसका वीडियो बनाकर सपा कार्यकर्ताओं को सूचित करें। आगे कहा कि आज से पहले पूरे देश में घोसी कभी भी इतना चर्चा में नहीं रहा जितना इस समय है क्योंकि महंगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार से पीड़ित देश भर की जनता को लग रहा है कि घोसी की जनता भाजपा को हराकर पूरे देश को एक संदेश देगी कि दल-बदल करने वाले नेताओं को अब वो खुलकर हराएगी और विधायकों को खरीदने वाली भाजपा को एक सबक सिखाएगी।
 

घोसी के सम्मानित मतदाताओं से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की अपील। pic.twitter.com/KEmCrBalLQ

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 3, 2023 

जनता उसी को चुनेगी जो दुख-दर्द में उनके साथ खड़ा होता है और जनता के काम भी आता है। अखिलेश यादव ने कहा कि सिर्फ मतदान ही नहीं उसके बाद भी 8 सितंबर को परिणाम आने तक चौकन्ना रहकर अपने डाले गए मतों की चौकसी-निगरानी करें और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही वापस आएं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जीत सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की नहीं जनता की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed