Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Left-wing parties laid a garland at the statue of Birsa Munda.

Mau News: वामपंथी दलों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Sun, 15 Nov 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Left-wing parties laid a garland at the statue of Birsa Munda.
नगर के हकिकतपुरा में बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण करने के बाद मौजूद वामपं
मऊ। नगर के राज पैलेस स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर रविवार को विभिन्न वामपंथी दलों और जनसंगठनों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। इस अवसर पर बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक संघर्षों को याद किया गया और वर्तमान दौर में आदिवासी समाज की स्थिति पर गंभीर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माकपा, भाकपा (माले), इंकलाबी नौजवान सभा और उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार जय प्रकाश धूमकेतु ने कहा कि बिरसा मुंडा को याद करने का अर्थ गुलामी के दौर में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके अदम्य संघर्ष को स्मरण करना है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी अस्मिता को बचाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

किसान सभा के नेता वीरेंद्र कुमार ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के दशकों बाद भी आदिवासी समाज अपने अस्तित्व और विकास के लिए संघर्षरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर पहाड़ों और जंगलों पर कब्जा कर खनन किया जा रहा है, जिससे आदिवासी अपनी ही जमीन से बेदखल हो रहे हैं। इस दौरान भाकपा (माले) के जिला सचिव बसंत कुमार, किसान सभा के रुपन चौहान, नौजवान सभा के साधू यादव, राकेश, सोहन और बलिराम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed