फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Bypoll 2023 Election campaign stopped now waiting for voting bjp samajwadi party

Ghosi Bypoll: घोसी में थमा चुनाव प्रचार, अब वोटिंग का इंतजार, सपा और भाजपा में कौन किस पर भारी?

Sun, 03 Sep 2023 07:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Sep 2023 07:54 PM IST
सार

Ghosi Bypoll 2023: घोसी विधानसभा उपचुनाव में सत्ताधारी और विपक्षी गठबंधन ने पूरी ताकत झोंक दी। चुनाव प्रचार रविवार शाम खत्म हो गया। इस मुकाबले को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी के राजनीतिक मैदान में 'इंडिया' की अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Ghosi Bypoll 2023 Election campaign stopped now waiting for voting bjp samajwadi party
घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा और भाजपा उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा में पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का दौर रविवार को खत्म हो गया। भाजपा और समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। बीते 10 दिनों में खूब जुबानी हमले हुए। प्रतिष्ठा का सवाल बने इस चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी घोसी में प्रचार किया।

विज्ञापन


सपा के दिग्गज नेता और यूपी सरकार के कई मंत्रियों ने तो घोसी में डेरा ही डाल दिया। रविवार को चुनाव प्रचार थमते ही बाहर से आए दोनों गठबंधन सूरमाओं ने भी घोसी को छोड़ दिया। इस दौरान करीब 10 दिन तक घोसी में नेताओं के जमावड़े के चलते सियासी माहौल गर्म रहा।

विज्ञापन

भाजपा ने निकाला रोड शो

प्रत्याशियों ने अंतिम समय में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। वे वृद्धों से बेटा बन कर मिले तो महिलाओं से को उन का भाई। वादा किया कि जरूरत पड़ने पर वह हमेशा साथ खड़े रहेंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने और चुनाव में अपनी ताकत दिखाने के लिए हजारों समर्थकों के साथ जनसंपर्क व रोड शो किए। रोड शो के कारण कस्बे में दिनभर गहमागहमी बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भय का माहौल बनाकर वोट देने से रोकने में लगी भाजपा, घोसी उपचुनाव से पहले शिवपाल यादव का आरोप

Ghosi Bypoll 2023 Election campaign stopped now waiting for voting bjp samajwadi party
घोसी में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

चुनाव प्रचार थमने के साथ ही प्रत्याशी अब अपने अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए मतदाताओं के घरों में पहुंचना शुरू कर दिया है। प्रत्याशी उन रूठे मतदाताओं को भी मान मनुहार करके जहां राजी करने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं जातिगत समीकरण बनाने के लिए जातियों के नेताओं से भी संपर्क करने में जुटे हुए हैं। सपा और भाजपा में कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसका पता तो आठ सितंबर को मतगणना के बाद पता चलेगा। 

घोसी उपचुनाव बना एनडीए बनाम इंडिया का पहला लिटमस टेस्ट

घोसी उपचुनाव महज विधानसभा की एक सीट का चुनाव नहीं रहा, बल्कि अब ये एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन का लिटमस टेस्ट बन गया है। एक के खिलाफ एक उम्मीदवार देने की जिस योजना पर इंडिया गठबंधन ने अपनी रणनीति तैयार की है उसका पहला टेस्ट इसी घोसी उपचुनाव में होने जा रहा है। अखिलेश यादव ने घोसी की अपनी जनसभा में यह स्पष्ट कर दिया था कि घोसी का यह चुनाव 2024 के लिए संदेश है। वहीं सीएम योगी ने भी अपनी रैली में कहा था कि घोसी का चुनाव परिणाम पूरा देश देखेगा। 
ये भी पढ़ें: उपचुनाव के परिणाम दे जाएंगे इन पांच सवालों के सटीक जवाब, जानें I.N.D.I.A. और NDA पर इसका प्रभाव

दिग्गजों ने किया चुनाव प्रचार

Ghosi Bypoll 2023 Election campaign stopped now waiting for voting bjp samajwadi party
घोसी में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

चुनावी प्रचार को देखें तो शीर्ष नेताओं में सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव बीते 29 अगस्त को कोपागंज के बापू इंटर कॉलेज में सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। तो वहीं दो सितंबर को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में घोसी मिल मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रत्याशी के साथ सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा था। वहीं इस दौरान पांच दिन तक उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीन दिन तक चुनावी प्रचार किया। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल भी चुनाव प्रचार में जुटे रहे। वहीं सपा महासचिव शिवपाल यादव ने सात दिन में कई बैठकों में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार में जुटे रहे।

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मंत्रियों ने डाल रखा था डेरा

Ghosi Bypoll 2023 Election campaign stopped now waiting for voting bjp samajwadi party
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद व ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए घोसी को अस्थायी डेरा बनाने में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, बेबीरानी मौर्य, धर्मवीर प्रजापति, सूर्यप्रताप शाही, नरेंद्र कश्यप, दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद, विजय लक्ष्मी गौतम, नंदगोपाल नंदी, रविन्द्र जायसवाल, गिरीश यादव, जेपीएस राठौर, दयाशंकर दयालु सहित अन्य कई मंत्री शामिल रहे। वहीं भाजपा के सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद 10 दिनों से प्रत्याशी को जिताने के लिए जनसंपर्क, चौपाल, छोटी सभाओं के माध्यम से प्रयास करते रहे।

अब घर पर दस्तक देंगे प्रत्याशी

प्रत्याशी अपना घर-घर अभियान शरू करेंगे। चुनाव के नजरिये से ये 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण होते हैं। जब प्रत्याशी जनता के बीच जाता है और सभी के दरवाजे खटखटाता है और उनसे अपने पक्ष में मतदान की अपील करता है। यह अपील ज्यादातर क्षेत्रों में रातभर चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed