{"_id":"58766c754f1c1b8327ba7fdd","slug":"statue-fond-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंए में मिलीं बोरे में बंधी अष्ट धातु की दो मूर्तियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंए में मिलीं बोरे में बंधी अष्ट धातु की दो मूर्तियां
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के दरगाह बाजार स्थित स्कूल के पीछे कुएं से बुधवार को फेंकी गई अष्टधातु की दो मूर्तियों के साथ कुछ कीमती पत्थर मिलने पर क्षेत्र के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बरामद मूर्तियों के साथ अन्य सामान सौंप दिया। ग्रामीणों की मानें तो यह मूर्ति बगल के गांव रामपुर माफ़ी में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने राम जानकी मंदिर की है।जो सोमवार को मंदिर से चोरी हो गई थी।
थाना क्षेत्र के दरगाह में प्राथमिक विद्यालय के पास बुधवार की सुबह गांव के कुछ बच्चे उधर खेल रहे थे। अचानक उनकी नजर बगल में स्थित कुएं में गई, तो उन्होंने कुएं में एक बोरे को तैरते देख गांव वालों को सूचना दी। पहले तो लोग किसी दूसरी आशंका से भयभीत हुए। लेकिन ग्राम प्रधान प्रशांत गुप्ता के नेतृत्व में कुछ लोगों ने मिलकर उक्त बोरे को निकाला। इस दौरान बोरे से दो मूर्तियां नरसिंह भगवान, विष्णु भगवान की बरामद हुई। इसके अलावा बटुला, गगरा आदि सामान भी था। जिसे देखकर लोग दंग रह गए। लोगों को लगा कि उक्त मूर्ति व बोरी में मिला सामान चोरी का हो सकता है।फिर लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें सौंप दिया।इस खबर को फैलते देर नहीं लगी। सूचना मिलने पर रामपुर माफ़ी के बलवंत सिंह सहित अन्य लोग थाने पहुंचकर बरामद मूर्तियों की पहचान किए। फ़िलहाल दोनों अष्टधातु मूर्तियों का दाम बाजार मे करोड़ों रूपये आंका जा रहा है। अति प्राचीन मंदिर में स्थित इन मूर्तियों का वजन आधा किलो से अधिक बताया जा रहा है। मूर्तियों पर अद्भुत कलाकारी की गई है। पुलिस बलवंत सिंह की तहरीर पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किसने मंदिर से मूर्तियां चोरी की और उसे कहीं ले जाने या बाजार में बेचने की बजाय मंदिर से पांच सौ मीटर दूर कुए में फेंक दिया। अब तो जांच के बाद पता चलेगा कि मूर्तियां अष्टधातु की है या साधारण है।