फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Conspiracy to assassinate Amarnath from Dubai

दुबई से रची थी अमरनाथ की हत्या की साजिश

Tue, 12 Jun 2018 12:41 AM IST
mau
mau Updated Tue, 12 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to assassinate Amarnath from Dubai
घोसी कोतवाली पुलिस द्वारा मोहम्मदपुर हसन पुर निवासी अमरनाथ यादव को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार सुनील यादव। - फोटो : mau
 क्षेत्र के मोहम्मदपुर हसनपुर गांव निवासी अमरनाथ यादव को गोली मारने की घटना का खुलासा सोमवार को पुलिस ने कर दिया। सीआे घोसी अनिल कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गोली मारने की घटना में नामजद आरोपी सुनील यादव को थानीदास मोड़ से रविवार की शाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि अमरनाथ की हत्या की साजिश विदेश में रह रहे उसी के गांव के उदयनारायण यादव ने रची थी। लेकिन संयोग से अमरनाथ बच गया।
विज्ञापन


 सीओ ने कहा कि उदयनारायण यादव ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने के समय से ही उदयनारायण अमरनाथ से रंजिश रखता है। उदयनारायण ने ही इस साजिश में सुनील को मिलाया। सुनील की भी अमरनाथ से रंजिश थी। क्योंकि सुनील की पत्नी से अमरनाथ अकेले में बात करता था। उसे अमरनाथ के चरित्र पर शंका थी। सुनील भी अमरनाथ को ठिकाने लगाने के लिए उदय नारायण की मुहिम में शामिल हो गया। सुनील ने उदयनारायन से बात किया तो उसने दो शूटरों को रुपये देकर अमरनाथ को गोली मारने की बात पक्की कर दी। आठ मई को जब शूटर धुरई नगर पहुंच गए तो जानकारी होने पर सुनील ने अमरनाथ को कई बार मोबाइल से फोन कर धुरई नगर चट्टी पर बुलाया। अमरनाथ जब वहां पहुंचा तो सुनील ने अमरनाथ को शूटरों को पहचनवा दिया। तभी एक नए असलहे से शूटर ने अमरनाथ के सिर में गोली मार दी। पास से गोली मारने के कारण गोली टूट कर सिर की हड्डी में फंस गई।
विज्ञापन


सीओ ने कहा कि अगर गोली सिर के अंदर से निकल गई होती तो अमरनाथ की जान बचनी मुश्किल हो जाती। घायल का आपरेशन वाराणसी के एक निजी अस्पताल में करके गोली निकाली गई। एसपी ने सुनील की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है और दो शूटरों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed