फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रास्ते के विवाद में मारपीट में चार घायल

रास्ते के विवाद में मारपीट में चार घायल

Wed, 25 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में मारपीट में चार घायल
कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा राजभर बस्ती में रास्ते को लेकर मंगलवार की शाम को मारपीट हो गई। इस मारपीट में दूसरे पक्ष के एक युवक और भाजपा नेता समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा नेता सुग्गन राजभर जिला मुख्यालय से देर शाम को वापस अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि चिउटहिया राजभर बस्ती के पास पहुंचते ही कुछ लोगों से रास्ते को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़कर आगे मारपीट तक जा पहुंची। इस मारपीट में सुग्गन राजभर, उनका पुत्र कृष्ण कुमार राजभर पत्नी और बहू तथा दूसरे पक्ष के गोरख राजभर (35) पुत्र स्व. राजपत राजभर घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को108 एंबुलेंस से सामुदायिक केंद्र कोपागंज पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरख को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जबकि भाजपा नेता और उनके बेटे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed