फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिला के खाते से एक लाख दस हजार गायब

महिला के खाते से एक लाख दस हजार गायब

Mon, 08 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
महिला के खाते से एक लाख दस हजार गायब
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोलौरा गांव की एक महिला के स्टेट बैंक मुहम्मदाबाद गोहना शाखा के खाते से चार बार में एक लाख दस हजार रुपये गायब हो गए। महिला का आरोप है कि बैंक कर्मियों ने राशि निकाले जाने की जानकारी होने पर वापस उसके खाते में एक लाख रुपये जमा करा दिया। बैंक कर्मियों के इस रवैया को लेकर महिला ने बैंककर्मियों खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को कोतवाली में तहरीर दिया।
विज्ञापन

तहरीर में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोलौरा गांव निवासी संझारी देवी पत्नी स्व. बीरबल ने लिखा है कि उसका मुहम्मदाबाद गोहना स्थित स्टेट बैंक में खाता है। उनके खाते से सितंबर माह में अलग अलग तारीखों में पांच बार में एक लाख दस हजार रुपये निकाले गए। वह मुंबई में थी इसलिए उसे अपने खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी नहीं हो सकी। अक्तूबर माह में जब वापस गांव आई तो उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी 5 अक्तूबर 2018 को बैंक में जाने पर हुई। महिला ने आरोप लगाया कि बैंक में जाने के दौरान बैंक कर्मियों ने निकाले गए राशि को जमा कराने का आश्वासन दिया। साथ ही अगले दिन आने को कहा। जब महिला 6 अक्तूबर को पुन: बैंक गई तो उसके खाते में 4 अक्तूबर 2018 को ही उसके खाते में एक लाख रुपये जमा होने की जानकारी दी गई। महिला ने सोमवार को अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी को लेकर कोतवाली में बैंक कर्मियों के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस बाबत सीओ आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed