फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अपहरण और दुराचार के दो आरोपितों की जमानत खारिज

अपहरण और दुराचार के दो आरोपितों की जमानत खारिज

Fri, 09 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
अपहरण और दुराचार के दो आरोपितों की जमानत खारिज
मऊ। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक डा. अजय कुमार ने दो युवतियों को बहला फु सलाकर भगा ले जाने और दुराचार के मामले में जमानत अर्जी खारिज कर दी। एडीजे ने यह आदेश बचाव पक्ष और एडीजीसी फौजदारी शिवदत यादव के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी के अवलोकन के बाद पारित किया।
विज्ञापन

पहला मामला मधुबन थाना क्षेत्र का है। आरोपित 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को 18 फरवरी 2015 को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ दुराचार भी किया। इस मामले में आरोपित परसिया गांव निवासी संजय यादव पुत्र रामानंद यादव की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। अर्जी पर बचाव पक्ष और एडीजीसी फौजदारी के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद एडीजे ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। दूसरा मामला शहर कोतवाली का है। युवती को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपित दीपक शर्मा की जमानत अर्जी पर दोनों पक्षों के तर्को को सुनने के बाद एडीजे ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed