{"_id":"5bbb8ccb867a55283a59a72a","slug":"161539017931-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने की एसएसओ की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने की एसएसओ की पिटाई
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के डड़ियांव गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार की देर शाम को कल्यानपुर गांव से आए कुछ युवकों ने शट डाऊन न देने पर उपकेंद्र के एसएसओ की पिटाई कर दिया। एसएसओ की पिटाई से नाराज बिजली कर्मियों ने 13 गांवों और कोपागंज कसबे के आधे क्षेत्र की बिजली सप्लाई काट दिया।इससे इन क्षेत्रों में अंधेरा कायम हो गया। बिजली कर्मियों ने इस मामले में कल्यानपुर गांव निवासी एक नामजद सहित कई अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी।समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
विद्युत उप केंद्र टड़ियांव पर रवींद्र रात्रिकालीन ड्युटी पर थे। देर शाम को कल्यानपुर गांव निवासी एक युवक अपने कई साथियों के साथ उपकेंद्र पर आया। उस युवक ने एसएसओ से कहा कि गांव में एक जगह पर कुछ गडबड़ी आ गई है ,इसे ठीक कराना है, इसलिए कुछ देरी के लिए शट डाउन दे दीजिए। एसएसओ ने नियमों का हवाला देते हुए असमर्थता जताया। इससे नाराज युवकों ने एसएसओ की लात घूूंसों से जमकर पिटाई कर दिया। जब तक आस पास से लोग आते तब तक हमलावर एसएसओ की पिटाई करके भाग गए।एसएसओ ने घटना की जानकारी अपने विभागीय अधिकारियों सहित अन्य सहकर्मियों को दी। सभी कर्मचारियों ने इस घटना पर आक्रोश जताया और बिजली सप्लाई ठप करने का निर्णय लिया। बिजली सप्लाई ठप कर देने से कोपागंज कसबे के आधे क्षेत्र में तथा 13 अन्य गांवों में अंधेरा छा गया। घटना से नाराज कर्मचारी एसएसओ को लेकर थाने पर पहुंचे। कर्मचारियों का कहना था कि आरोपियों के विरुद्ध जब तक मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता तब तक बिजली की सप्लाई बहाल नहीं की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक कर्मचारी थाने पर जमे रहे। इस बाबत सीओ घोसी का कहना है कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी। सुभाष यादव