फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सड़क हादसे में चालक समेत दस घायल

सड़क हादसे में चालक समेत दस घायल

Tue, 14 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में चालक समेत दस घायल
मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के मधुबन-दुबारी मार्ग स्थित बौला पुलिया पर मंगलवार की सुबह ऑटो और बाइक के बीच हुई टक्कर में चालक समेत दस लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। तीन की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इससे पहले ऑटो चालक ने घायलों को अस्पताल ले जाने की बात कहकर उन्हें गंगऊपुर के पास वाहन में छोड़ा और फरार हो गया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के परसिया देवारा निवासी इंद्र देव 35 पुत्र राम सोच यादव अपने भाई महेंद्र 32 पुत्र छोटेलाल के साथ मंगलवार की सुबह 11 बजे बाइक से मधुबन से दुबारी जा रहे थे। बौरा की पुलिया के पास दुबारी की ओर से तेज गति से आ रहे सवारियों से भरे ऑटो का संतुलन बिगड़ने पर वह बाइक से जा टकराया। जिससे बाइक सवार इंद्रदेव, उसके साथी महेेंद्र के साथ ऑटो में सवार संजय मद्धेशिया 35 पुत्र रमाकांत सहित दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फतहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इंद्र देव, महेंद्र और संजय की गंभीर हालात देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार सीएचसी पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद घायल चालक संजय ने सवारियों को अस्पताल में ले जाने की बात कहकर चला लेकिन एक किमी दूर गंगऊपुर के पास बीच सड़क पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। उधर ऑटो में घायल लोगों की चीख पुकार सुनकर लोगों ने पुलिस केे सूचना दी। जिसके बाद घायलों को फतहपुर मंडाव सीएचसी में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बहन से मिलकर लौट रहे थे दोनों भाई
मधुबन। घायल महेंद्र की बहन की शादी दुबारी के लक्ष्मीपुर गांव में सात मई को हुई थी। मंगलवार की सुबह वह बहन से मिलकर वापस लौट रहे थे। जहां यह हादसा घटित हो गया। हादसे में घायल दोनों को राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed