फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP exploited in the interest of society

शोषित समाज का भाजपा में ही हित

Sun, 10 Apr 2016 11:36 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sun, 10 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP exploited in the interest of society
नगर क्षेत्र के सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान पर भाजपा कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते प्रदेश संगठन मंत्री डा. समीर सिंह।
 नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ग के साथ ही शोषित समाज को राजनीति की मुख्य धारा में लाने का प्रयास कर रही है। कहा कि भाजपा में ही अति पिछड़ों और अति दलितों का हित सुरक्षित हैं।
विज्ञापन



पिछड़ों और दलितों के नाम पर सपा बसपा की सरकार ने एक खास वर्ग को ध्यान में रखकर लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। इसे अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अन्य दलित वर्ग समझ चुका है। भाजपा नेता हरेंद्र प्रसाद सरोज ने कहा कि प्रदेेश में भाजपा ने अपना चुनावी बिगूल फूंक दिया है।
विज्ञापन



पार्टी में पिछड़ों के साथ ही अति पिछड़े और दलित और अति दलितों को जो सम्मान मिला है उससे यह प्रतीत हो रहा है कि आगामी विधानसभा में भाजपा की केंद्र की तरह ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने विश्व में भारत का झंडा गाड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में मुख्य रूप से रामदरश यादव, कमलेश प्रजापति, दुर्गविजय, चंद्रसेन हरिकेश सरोज,  संजय आदि उपस्थित रहे। उधर दोहरीघाट में भारतीय जना पार्टी के नेता तथा  गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. समीर सिंह के कस्बा आने पर कार्यकर्ताओं ने  स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. समीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज आ गया है।



जहां आमजन के साथ आला अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा जंगलराज के विरुद्ध आंदोलन छेड़ेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सपा को सबक सिखाएगी। कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच जाकर बताने की जरूरत है। इस मौके पर भरत  सिंह  डॉ.एच एन पटेल संतोष राय जय हिंद  आशीष  शर्मा जनार्दन  सुरेेश उपाध्याय  प्रेम पटेल रविंद्र वर्मा विनय जयसवाल गुलाब संदीप राय  पप्पु गुप्ता  राधेश्याम सिंह रिसीराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed