फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pickup full of visitors overturned on Purvanchal Expressway, 25 injured

पूर्वांचल एक्सप्रेस हादसा: दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलटी, 25 लोग घायल, मारकंडेय धाम से लौट रहे थे

Tue, 01 Mar 2022 02:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Mar 2022 02:13 PM IST
सार

सोमवार की शाम निकले दर्शनार्थी पूजा अर्चना करने के बाद घर लौटने के दौरान पूरे भक्ति भाव में डूबे हुए थे। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हादसे के शिकार हो गए।

विज्ञापन
Pickup full of visitors overturned on Purvanchal Expressway, 25 injured
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के खरगजेपुर गांव के पास हादसा के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और क्रेन से हटाया जाता मलबा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मारकंडेय धाम से लौट रहे दर्शनार्थियों से भरी पिकअप मंगलवार दोपहर 12 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मऊ के खरगजेपुर गांव के पास पलट गई। हादसे में 16 महिलाओं समेत 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। इनमें एक महिला सहित चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र के खीरिया बस्ती चाला गांव से महाशिवरात्रि पर वहां के 25 ग्रामीण मारकंडेय धाम का दर्शन करने के लिए पिकअप से सोमवार की देर शाम रवाना हुए थे। मंगलवार की दोपहर 12 बजे सभी दर्शन कर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से वापस गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


अचानक चालक को झपकी आ गई और मऊ के सरायलखंसी थाने के खरगजेपुर गांव के सामने पर पिकअप डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में चालक तथा पिकअप में सवार 16 महिलाओं सहित 25 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में पुष्पा देवी, बाबूलाल चौहान, शीला देवी, पार्वती देवी, लालसा देवी, शकुंतला देवी, शनिचरी देवी, समुजा, चंदन चौहान, शंकुतला, लक्ष्मीना देवी, दुलारी देवी, आनंद चौहान, सुशीला देवी, नौरनिया देवी, बसंती देवी, सूर्यावंबर, बुचिया देवी, इंद्रावति देवी, शांतिदेवी, अनुपी देवी, अनीता देवी, सजनी, राजेंद्र, सोनम चौहान, प्रमिला तथा रामजन्म शामिल है।

घायलों की चीख पुकार सुनकर लोग मदद को दौड़े। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां एक महिला सहित चार लोग की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल से घायलों का गांव महज ढाई किमी दूर था।

सोमवार की शाम निकले दर्शनार्थी पूजा अर्चना करने के बाद घर लौटने के दौरान पूरे भक्ति भाव में डूबे हुए थे। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हादसे के शिकार हो गए। सूचना गांव पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया और परिजन मौके की ओर रवाना हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed