फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Tue, 15 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
मऊ। स्वतंत्रता दिवस पर मऊ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाए जाने की सूचना से पुलिस विभाग में अभी भी हड़कंप है। हालांकि विभाग ने इस सूचना की पुष्टि करने की बजाय अफवाह बताया। लेकिन सोमवार को भी पुलिस और आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से पूरे रेलवे स्टेशन का चप्पा-चप्पा छान मारा। पूरे जिले में पुलिस स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट नजर आ रही है।
विज्ञापन

जिले में सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने अलर्ट घोषित किया है। इसके तहत हर थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में चौकसी बरत रहे हैं। नगर में रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाए जाने की अफवाह को लेकर पुलिस महकमा सोमवार को भी अलर्ट रहा। इस दौरान पुलिस के तीनों बिंग ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर चप्पे-चप्पे पर निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की भी तलाशी ली गई। इस दौरान तीनों बिंग के अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की धमकी मिलने की बात को स्वीकार नहीं किया। लेकिन सुत्रों का कहना है किसी सिरफिरे ने गोरखपुर रेलवे कंट्रोल रूम में मऊ रेलवे स्टेशन को उड़ाए जाने की धमकी दी है। इसके बाद पुलिस और बऊेलवे की पुलिस एलर्ट हुई। साथ ही देर शाम स्टेशन पर सघन चेकिंग की और चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया गया। सिविल पुलिस से सीओ नगर राजकुमार ने निरीक्षण करने के बाद सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन को उड़ाए जाने संबंधी ऐसी कोई सूचना नहीं है। सिर्फ एहतियात के तहत रूटीन चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed